भंडारे की सामग्री लेकर शिव भक्तों की टोली बालटाल रवाना
लखनऊ। श्री शिव पार्वती बर्फानी सेवा संस्थान जानकीपुरम् द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कश्मीर के बालटाल पुल पार में तीन जुलाई से 28 अगस्त तक 20वां 57 दिवसीय भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर गुरुवार शाम जानकीपुरम् विस्तार स्थित संगठन कार्यालय में शिवपूजन व आरती हुई। जिसके बाद निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुये मुंशी पुलिया चौराहे पर सम्पन्न हुई। जहां से भंडारे की सामग्री के साथ शिव भक्तों की टोली बालटाल कश्मीर के लिये रवाना हो गई। शोभा यात्रा में शंकर पार्वती व राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही और भक्त जमकर झूमते नजर आए। संगठन के अध्यक्ष अरूणेन्द्र मौर्य ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से संगठन भंडारे का आयोजन कर रहा है और इससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को भी खासी सहूलियत मिलती है। शोभा यात्रा में अरुणेंद्र मौर्य, कमलेश्वर सोनी, मनोज मिश्रा, किशन सिंह बिष्ट, विजय कुमार यादव, प्रमोद तिवारी, अवधेश अग्रवाल, एआर तिवारी, शेखर कश्यप, अनिल पांडे, उपेंद्र सिंह, आलोक पांडे, विनीत गौड़, नितिन पाल, राजकुमार सोनी, कृष्ण कुमार लोधी, राजेश मौर्य, सुशील सिंह, विनोद सिंह, सतीश अवस्थी, अमित सैनी, विनय कुमार गिरि, राजकिशोर शुक्ला, अमर सिंह लोधी, पंकज मौर्य, वीरेन्द्र यादव, राकेश रस्तोगी सहित काफी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
