मोबाइल शॉप में तोड़फोड़ के बाद लूटपाट, मालिक और कर्मचारी चोटिल

दो नामजद और 10-12 अज्ञात पर एफआईआर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बादल खेड़ा स्थित मोहित मोबाइल शॉप में हुई।

सरदार भगत सिंह कॉलेज, शांति नगर कॉलोनी निवासी मनीष वाल्मीकि ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दिलीप पाल और सुचित शर्मा अपने 10 से 12 साथियों के साथ उनकी दुकान में जबरन घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट, पत्थर और हेलमेट से दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दुकान मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। 

स्तनपान जागरूकता का दिया गया संदेश  ये खबर भी पढ़े : स्तनपान जागरूकता का दिया गया संदेश

पीड़ित मनीष वाल्मीकि के अनुसार, हमलावरों ने दुकान में रखा करीब 50 से 60 मोबाइल फोल्डर क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के बाद दुकान से कुछ मोबाइल फोन भी गायब मिले, जिसके चलते लूटपाट की आशंका जताई गई है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के समय आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और घटना की पुष्टि के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान

धूत ट्रांसमिशन के आईपीओ की 10 अगस्त को होगी धमाकेदार एंट्री मुंबई (अनिल बेदाग)। ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स क्षेत्र की कंपनी धूत...
कारोबार  महाराष्ट्र 
धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान

बॉम्बे हाईकोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत, जनिये किस मामले में

मुंबई । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अपमानजनक कंटेंट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नितिन गडकरी...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
बॉम्बे हाईकोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत, जनिये किस मामले में

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 

रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर...
उत्तर प्रदेश 
रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा