लखनऊ में जाम से मिलेगी राहत, शहीद पथ पर बनेगी 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

राजनाथ ने गडकरी को लिखा पत्र, बढ़ते ट्रैफिक दबाव से राहत की तैयारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। राजधानी में तेजी से बढ़ रही आबादी और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए शहीद पथ पर जल्द ही एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। रक्षा मंत्री व लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर शहीद पथ पर एलिवेटेड सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा है।

शहीद पथ पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक के कारण कामता, चिनहट समेत कई प्रमुख चौराहों पर रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। पीक आवर्स में वाहन चालकों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना पर काम शुरू किया गया है। 

खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर ये खबर भी पढ़े : खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की लंबाई करीब 23 किलोमीटर होगी। इसे शहीद पथ के ऊपर या उसके समानांतर विकसित किया जा सकता है। परियोजना के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रारंभिक स्तर पर अध्ययन और प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को सौंपी जा सकती है। 

डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना की लागत, डिजाइन और निर्माण की रूपरेखा तय की जाएगी। एलिवेटेड रोड बनने से शहीद पथ पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और शहर के पूर्वी तथा दक्षिणी हिस्सों के बीच आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा। इससे भविष्य में बढ़ने वाले यातायात भार को भी संभालने में मदद मिलेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊ में E20 पेट्रोल को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शनिवार को E20 पेट्रोल के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में E20 पेट्रोल को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती के छेड़खानी करने का आराेप...
उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

तेजी से बदलती दुनिया में जो सीखेगा, वही जीतेगा: प्रधानमंत्री

युवाओं से जिज्ञासा बनाए रखने और नई चुनौतियों के समाधान खोजने का आह्वान समारोह में 3,000 से अधिक स्नातकों को...
राष्ट्रीय 
तेजी से बदलती दुनिया में जो सीखेगा, वही जीतेगा: प्रधानमंत्री

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के पास शनिवार सुबह कांवड़ियों का पिकअप वाहन गंगा नदी में गिरने से...
उत्तराखंड 