महंगाई, बेरोजगारी लेकर बैल गाड़ी पर निकले सपा कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को राजधानी लखनऊ के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल-गैस के बढ़ते दाम, खाद्य एवं घरेलू वस्तुओं की कीमतों में लगातार इजाफा, पेपर लीक, महंगी बिजली, महिला उत्पीड़न और फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता बैल गाड़ी पर सवार होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

सपा नेताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक ये खबर भी पढ़े : डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

इस मौके पर मोहनलालगंज के सांसद आर.के. चौधरी, लखनऊ जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, जिला महासचिव शब्बीर खान, पूर्व राष्ट्रीय महिला सभा अध्यक्ष जूही सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष महिला सभा प्रेमलता यादव और अनिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल, विकास का नया मॉडल बन रहा लखनऊ: खन्ना ये खबर भी पढ़े : मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल, विकास का नया मॉडल बन रहा लखनऊ: खन्ना

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और आम जनता के हित में न्याय की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन जनता की समस्याओं को उजागर करने के लिए है और जब तक महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

लेखा विंग में चूहों का बिल, बदबू से तिलमिलाये, ढ़ढने निकली सेना! ये खबर भी पढ़े : लेखा विंग में चूहों का बिल, बदबू से तिलमिलाये, ढ़ढने निकली सेना!

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 11000 रु0 की धनराशि

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 11000 रु0 की धनराशि

सुरक्षित स्तर तक पहुंचा बाढ़, कटानरोधी कार्य शुरू

-बाढ़ खण्ड बाराबंकी के जिम्मे हैं शुकुलपुरवा की कटानरोधी परियोजनाएं
उत्तर प्रदेश 
सुरक्षित स्तर तक पहुंचा बाढ़, कटानरोधी कार्य  शुरू

एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट प्रशिक्षण योजना लागू किया गया

संत कबीर नगर,   17 जून 2026(सूचना विभाग)। उपायुक्त उद्योग ने बताया है कि उ०प्र०सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी एवंhttps://msmc.up.gov.in...
उत्तर प्रदेश 
एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट प्रशिक्षण योजना लागू किया गया

डीएम‌ की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन,

संत कबीर नगर, 17 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार...