डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन
किसानों को खाद खरीदने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य - डीएम
संत कबीर नगर ।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। किसान दिवस आयोजन में जिला स्तरीय अधिकारी, कृषक एवं कृषक संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए जिला कृषि अधिकारी द्वारा पिछली बैठक की परिपालन आख्या प्रस्तुत की गई एवं पिछली बैठक में कृषकों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान के विषय में अवगत कराया गया।
किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया की बीजों की ऑनलाइन बुकिंग करा कर बीज वितरण का कार्य किया जा रहा है साथ ही ई-लाटरी के द्वारा भी बीज का वितरण किया जा रहा है।
भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद को 12 खेत तालाब के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं जिसमें किसान ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से तालाब प्राप्त कर सकता है|
बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा भारत सरकार के 12 साल पूरे होने पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस बैठक में उद्योग विभाग की सहायक आयुक्त जितेंद्र गौतम द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के बारे में विस्तार से बताया गया उन्होंने बताया पांच लाख तक का लोन बिना ब्याज के कृषको को ट्रैक्टर एवं मिनी राइस प्लांट के लिए उपलब्ध है।
इसी क्रम में पवन सिंह मशरूम उत्पादक नाथनगर ने मशरूम के तकनीकी उत्पादन के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। यशवर्धन पांडेय द्वारा नाथनगर द्वारा मक्का की खेती एवं मक्का की खेती में हुए विकास के बारे में अवगत कराया।
कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर दुर्गेश द्वारा धान की सीधी बुवाई के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि बुवाई में खरपतवार का नियंत्रण एवं सीधी बुवाई कैसे की जा सकती है|
कृषकों द्वारा उठाई गई समस्या के संदर्भ में जगदीश प्रसाद गुलरिया हैंसर बाज़ार ने अवगत कराया कि उन्होंने जो गन्ना क्रय केंद्र को दिया था उसका भुगतान प्राप्त नहीं हुआ,जानकारी हुई कि यह भुगतान किसी अन्य के खाते में चला गया है इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें एवं साथ ही चीनी मिल को पत्र भेजा जाए।
उपस्थित कृषकों द्वारा विद्युत विभाग के संदर्भ में मीटर की जानकारी मांगी गई जिस पर अधिशाषी अभियंता विद्युत द्वारा अवगत कराया गया कि अब पोस्टपेड मीटर भी लग सकता है एवं कभी भी बिजली काटने की अकस्मात संभावना नहीं है |
राम जन्म चौधरी द्वारा अवगत कराया गया की मसौना समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी समितियां पर अलॉटमेंट शुरू हो चुका है अब खाद की आपूर्ति निर्बाध रूप में होगी परंतु यह खाद उन्ही किसानों को प्राप्त होगा जिनके द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। अशोक चौधरी सेमरियावां द्वारा कहा गया कि वर्तमान में खेती के समय प्रधानों द्वारा चक रोड का का निर्माण किया जा रहा है जिसे खेती का कार्य बाधित हो रहा है इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ए डी ओ पंचायत सेमरियावां को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सत्य प्रकाश चौधरी भादाह बघौली द्वारा अवगत कराया गया कि नहरों में पानी नहीं आ रहा है इस पर नहर विभाग के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि दो से तीन दिन में पानी पहुंच जाएगा।
ब्रह्मदिन चौधरी सेमारियावा द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम भैंसा में ट्यूबवेल खराब अवस्था में है एवं पानी नहीं है इस पर नहर विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि ट्यूबवेल चालू अवस्था में है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की नहर विभाग इसकी निरीक्षण कर तत्काल आख्या प्रस्तुत करें।
राजेंद्र राजनाथ नगर द्वारा अवगत कराया गया अभी निकट दिनों आये आंधी तूफान में टिन शेड निर्मित तमाम समितियां नष्ट हो गई हैं जिसे खाद रखने की व्यवस्था नहीं है इस मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ए आर को-ऑपरेटिव को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, राजेंद्र राय द्वारा यह भी कहा गया कि साल 2023 से समितियों को उनका कमीशन नहीं प्राप्त हुआ है इस पर जिलाधिकारी ने ए आर को-ऑपरेटिव को 3 दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।
श्री राय द्वारा यह भी समस्या उठाएगी कि पेट्रोल पंप पर कृषको को कृषि कार्य हेतु डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता कर नियम की जानकारी ली। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया की 20 लीटर के लोहे के कंटेनर में ही डीजल दिया जा सकता है जिस पर जिलाधिकारी ने कहा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए डीजल दिया जाए।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं सम्मानित कृषक आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
