डॉ. जितेन्द्र शुक्ला बने एसआरएन चिकित्सालय के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. (मेजर) जितेन्द्र शुक्ला को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) का अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) ए.के. वर्मा द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार डॉ. जितेन्द्र शुक्ला को चिकित्सालय की चिकित्सीय एवं गैर-चिकित्सीय व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन, पर्यवेक्षण तथा समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अपने मूल पद पर कार्य करते हुए अस्पताल प्रशासन से जुड़े दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।

लुधौरी वन रेंज में शीशम के चार हरे पेड़ों का कटान, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल ये खबर भी पढ़े : लुधौरी वन रेंज में शीशम के चार हरे पेड़ों का कटान, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

डॉ. जितेन्द्र शुक्ला चिकित्सा क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, अनुशासित कार्यशैली और मरीजों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए विशेष पहचान रखते हैं। उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ से एमबीबीएस सहित उच्च चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह मेडिसिन विभाग में सहायक आचार्य के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने नई दिल्ली के प्रतिष्ठित लोक नायक अस्पताल एवं मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के रूप में भी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की हैं।

कॉल्विन के पास अवैध मीट की दुकानों की महापौर से शिकायत,कार्रवाई के दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : कॉल्विन के पास अवैध मीट की दुकानों की महापौर से शिकायत,कार्रवाई के दिए निर्देश

चिकित्सा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए उनकी नियुक्ति को एसआरएन चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चिकित्सालय के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

बड़हलगंज के डाँ हितांशु सोनी का गोरखपुर एम्स में चयन  ये खबर भी पढ़े : बड़हलगंज के डाँ हितांशु सोनी का गोरखपुर एम्स में चयन

प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) ए.के. वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. जितेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व, अनुभव और कार्यकुशलता से चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा। साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

एसआरएन चिकित्सालय प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में से एक है और डॉ. जितेन्द्र शुक्ला की नियुक्ति से संस्थान की सेवा क्षमता एवं जनविश्वास को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आर्द्रा नक्षत्र का सामान्य परिचय 

आर्द्रा नक्षत्र :(पं सुभाषपाण्डेय)  ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों का अपना एक विशिष्ट स्थान है और इनमें से छठवां नक्षत्र...
धर्म-आध्यात्म 
आर्द्रा नक्षत्र का सामान्य परिचय 

पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां तेज, 3.36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

हरिद्वार। जनपद में 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...
उत्तराखंड 
पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां तेज, 3.36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी  जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने...
राज्य  दिल्ली 
राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी  जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी के योग दिवस कार्यक्रम से इतिहास रचेगा बंगाल, उत्साह चरम पर: भाजपा नेता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह की तैयारियां...
पश्चिम बंगाल 
प्रधानमंत्री मोदी के योग दिवस कार्यक्रम से इतिहास रचेगा बंगाल, उत्साह चरम पर: भाजपा नेता

कोलकाता में 'रन फॉर योग' का आयोजन, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से पहले कोलकाता में...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में 'रन फॉर योग' का आयोजन, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रूदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित स्थित माँ कामाख्या धाम में वीरांगना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण

औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत

औरैया । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में औरैया के एक...
उत्तर प्रदेश 
 औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत

वाराणसी में मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

हापुड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की नगर और देहात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हापुड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल