राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी  जन्मदिन की शुभकामनाएं

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, ''लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।'' ओम बिरला ने कहा कि ईश्वर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबको साथ लेकर चलने, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की परंपरा आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में झलकती है। ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी, शक्ति और देश की सेवा में लंबी उम्र प्रदान करे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा कि सच्चाई, निर्भीकता व साहस के पर्याय, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के नैतिक बल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में एक बार फिर से लोकतंत्र मजबूत होगा। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

कांग्रेस राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंहवी ने कहा कि वर्षों से आपके साथ निकटता से काम करते हुए मैंने आपके भीतर एक ऐसे नेता को देखा है जो दृढ़ विश्वासों के साथ आगे बढ़ता है, लेकिन उतनी ही विनम्रता से लोगों की बात भी सुनता है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

सरकारी टीचर बनते ही बदल गई पत्नी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में नियुक्त एक BPSC शिक्षिका को लेकर विवाद सामने आया है। शिक्षिका के पति और उनके परिवार...
बिहार 
सरकारी टीचर बनते ही बदल गई पत्नी

मुख्यमंत्री योगी का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, ललितपुर को मिल सकती हैं करोड़ों की सौगात

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरे के तहत ललितपुर, झांसी और महोबा का दौरा...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, ललितपुर को मिल सकती हैं करोड़ों की सौगात

 ईरान-अमेरिका समझौते में आगे क्या होगा?

स्विट्जरलैंड: ईरान और अमेरिकी के बीच शांति प्रस्ताव पर सहमति बन गई है और दोनों देशों ने डील पर हस्ताक्षर...
अंतर्राष्ट्रीय 
 ईरान-अमेरिका समझौते में आगे क्या होगा?

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर बंद होने से व्यापारियों को अरबों रुपये का नुकसान

क्वेटा। पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर लंबे समय से बंद है। इस वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होने वाला व्यापार रुक...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर बंद होने से व्यापारियों को अरबों रुपये का नुकसान

पुलिस मुठभेड़ में नोएडा के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 19 लाख की नकदी, असलहे और वाहन बरामद

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की थाना शिकोहाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ में बृहस्पतिवार देर रात नोएडा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में नोएडा के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 19 लाख की नकदी, असलहे और वाहन बरामद

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, ललितपुर को मिल सकती हैं करोड़ों की सौगात

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरे के तहत ललितपुर, झांसी और महोबा का दौरा...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, ललितपुर को मिल सकती हैं करोड़ों की सौगात

पुलिस मुठभेड़ में नोएडा के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 19 लाख की नकदी, असलहे और वाहन बरामद

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की थाना शिकोहाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ में बृहस्पतिवार देर रात नोएडा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में नोएडा के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 19 लाख की नकदी, असलहे और वाहन बरामद

राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी

अयोध्या ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर दान विवाद और उससे जुड़ी विशेष जांच दल (SIT)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी

मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रूदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित स्थित माँ कामाख्या धाम में वीरांगना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण