रन फॉर योगा: स्वस्थ जीवन और योग जनजागरण का सशक्त अभियान : पुष्कर सिंह धामी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित करने वाली वैज्ञानिक एवं जीवनोपयोगी पद्धति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके प्रस्ताव के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त हुई और आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अवसाद और विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई योग नीति के माध्यम से योग एवं ध्यान केंद्रों को प्रोत्साहन, योग प्रशिक्षकों को सहयोग और योग एवं वेलनेस आधारित रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग अपनाने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली विकसित करने, नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने और योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के युवा योग को जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक विनोद चमोली, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, सचिव आयुष रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल मौजूद थे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, ललितपुर को मिल सकती हैं करोड़ों की सौगात

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरे के तहत ललितपुर, झांसी और महोबा का दौरा...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, ललितपुर को मिल सकती हैं करोड़ों की सौगात

 ईरान-अमेरिका समझौते में आगे क्या होगा?

स्विट्जरलैंड: ईरान और अमेरिकी के बीच शांति प्रस्ताव पर सहमति बन गई है और दोनों देशों ने डील पर हस्ताक्षर...
अंतर्राष्ट्रीय 
 ईरान-अमेरिका समझौते में आगे क्या होगा?

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर बंद होने से व्यापारियों को अरबों रुपये का नुकसान

क्वेटा। पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर लंबे समय से बंद है। इस वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होने वाला व्यापार रुक...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर बंद होने से व्यापारियों को अरबों रुपये का नुकसान

पुलिस मुठभेड़ में नोएडा के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 19 लाख की नकदी, असलहे और वाहन बरामद

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की थाना शिकोहाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ में बृहस्पतिवार देर रात नोएडा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में नोएडा के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 19 लाख की नकदी, असलहे और वाहन बरामद

राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी

अयोध्या ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर दान विवाद और उससे जुड़ी विशेष जांच दल (SIT)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, ललितपुर को मिल सकती हैं करोड़ों की सौगात

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरे के तहत ललितपुर, झांसी और महोबा का दौरा...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, ललितपुर को मिल सकती हैं करोड़ों की सौगात

पुलिस मुठभेड़ में नोएडा के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 19 लाख की नकदी, असलहे और वाहन बरामद

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की थाना शिकोहाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ में बृहस्पतिवार देर रात नोएडा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में नोएडा के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 19 लाख की नकदी, असलहे और वाहन बरामद

राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी

अयोध्या ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर दान विवाद और उससे जुड़ी विशेष जांच दल (SIT)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी

मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रूदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित स्थित माँ कामाख्या धाम में वीरांगना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण