पुलिस मुठभेड़ में नोएडा के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 19 लाख की नकदी, असलहे और वाहन बरामद

सर्राफा कारोबारी की आंखों के मिर्च डालकर की थी लूट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की थाना शिकोहाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ में बृहस्पतिवार देर रात नोएडा के तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने इसे अस्पताल भिजवाया है। बदमाशों के कब्जे से 19 लाख की नकदी असलाह आदि बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी की आंखों में मिर्च डालकर आभूषण व नकदी लूटी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी ने बताया कि जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर में डकेती व लूट की घटनाओं के खुलासे और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। इसी के क्रम में थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार राणा पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि 12 जून को थाना शिकोहाबाद कस्बा क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण छीछामई नहर के रास्ते होते हुए नसीरपुर से हाईवे पकड़कर लखनऊ भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस व एसओजी टीम ने घेराबंदी की तो काली स्कोर्पियो सवार संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र ये खबर भी पढ़े : लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र

पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक संदिग्ध व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान वांछित अभियुक्त सुमित उर्फ भोला पुत्र सुन्दर के रूप में हुई। वहीं सहअभियुक्त नीरज पुत्र महावीर सिंह व कौशेन्द्र पुत्र समय सिंह निवासीगण कामबक्षपुर थाना नोलेजपार्क ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 04 जिन्दा कारतूस, 19 लाख रूपये (लूट की घटना से सोना बेचकर प्राप्त), घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व 01 कार स्कोर्पियो ब्लैक कलर बरामद हुई है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। घायल अभियुक्त सुमित उर्फ भोला को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरेली : रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ा संग्रह अमीन ये खबर भी पढ़े : बरेली : रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ा संग्रह अमीन

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 बदरीनाथ धाम की दूरी 33 किमी होगी कम

चमोली : हेलंग-मारवाड़ी बाईपास 2027 तक तैयार होगा। इससे बदरीनाथ धाम की दूरी 33 किमी कम होगी। ज्योतिर्मठ के जाम...
उत्तराखंड 
 बदरीनाथ धाम की दूरी 33 किमी होगी कम

20-21 जून को प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के दौरे पर , करेंगे पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
 20-21 जून को प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के दौरे पर ,  करेंगे पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी

महिला मित्र के साथ रह रहे युवक का शव फंदे से लटका मिला

कानपुर । चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से...
उत्तर प्रदेश 
महिला मित्र के साथ रह रहे युवक का शव फंदे से लटका मिला

कश्मीर और आतंक पर भारत ने युयन  में पाकिस्तान को एक बार फिर लताड़ा

अंतरराष्ट्रीय मंच: अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को भारत के सामने फिर से मुंह की खानी पड़ी है। भारत ने आतंकवाद...
अंतर्राष्ट्रीय 
कश्मीर और आतंक पर भारत ने युयन  में पाकिस्तान को एक बार फिर लताड़ा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड एयरपोर्ट के लिए रवाना

भोपाल । मध्य प्रदेश के प्रवास पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड एयरपोर्ट के...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड एयरपोर्ट के लिए रवाना

उत्तर प्रदेश

महिला मित्र के साथ रह रहे युवक का शव फंदे से लटका मिला

कानपुर । चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से...
उत्तर प्रदेश 
महिला मित्र के साथ रह रहे युवक का शव फंदे से लटका मिला

मुख्यमंत्री योगी का दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, ललितपुर को मिल सकती हैं करोड़ों की सौगात

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे के तहत ललितपुर, झांसी और महोबा का दौरा...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी का दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, ललितपुर को मिल सकती हैं करोड़ों की सौगात

पुलिस मुठभेड़ में नोएडा के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 19 लाख की नकदी, असलहे और वाहन बरामद

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की थाना शिकोहाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ में बृहस्पतिवार देर रात नोएडा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में नोएडा के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 19 लाख की नकदी, असलहे और वाहन बरामद

राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी

अयोध्या ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर दान विवाद और उससे जुड़ी विशेष जांच दल (SIT)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी