20-21 जून को प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के दौरे पर , करेंगे पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह हुगली जिले में पश्चिम बंग दिवस समारोह में भाग लेंगे, विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, किसानों के लिए कई केंद्रीय कृषि योजनाओं की शुरुआत करेंगे तथा 21 जून को कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार 20 जून को प्रधानमंत्री हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित पश्चिम बंगाल दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्रों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी। पश्चिम बंगाल में 45 लाख से अधिक किसानों को 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिलेगी।

प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) की शुरुआत करेंगे। वर्ष 2026-27 में इस योजना के तहत राज्य के लगभग 50 लाख किसानों और 14 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को बीमा सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत ‘एग्रीस्टैक’, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा।

प्रधानमंत्री दक्षिण 24 परगना जिले के फ्रेजरगंज में आधुनिकीकृत मत्स्य बंदरगाह तथा बीरभूम जिले के सैंथिया में नए आधुनिक मछली बाजार का उद्घाटन करेंगे। वहीं नदिया जिले के हरिणघाटा में बकरियों के लिए क्षेत्रीय वीर्य उत्पादन प्रयोगशाला और वीर्य बैंक का भी लोकार्पण करेंगे, जो पूर्वी भारत की अपनी तरह की पहली सुविधा होगी।

रेलवे क्षेत्र में लगभग 590 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी गति मिलेगी। प्रधानमंत्री हावड़ा जिले की सांकराइल-सांतरागाछी लिंक लाइन परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही हावड़ा में 300 बिस्तरों वाले नए संभागीय रेलवे अस्पताल और पूर्व मेदिनीपुर जिले में हाउर-राधामोहनपुर रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) की आधारशिला रखेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-III) के तहत विकसित 49 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनकी कुल लंबाई 315 किलोमीटर से अधिक है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री 21 जून को कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) रखी गई है। प्रधानमंत्री हजारों योग साधकों के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल सत्र में भाग लेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों— आईएनएस दुनागिरि, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय— को भारतीय नौसेना में शामिल करेंगे। भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किए गए इन जहाजों का निर्माण कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने 200 से अधिक एमएसएमई की भागीदारी के साथ किया है। इन जहाजों में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

कर्नाटक के हितों से समझौते का आरोप, राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर बरसे आर. अशोक

बेंगलुरु। मेकेदाटु बांध परियोजना को लेकर कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और कांग्रेस...
राष्ट्रीय 
कर्नाटक के हितों से समझौते का आरोप, राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर बरसे आर. अशोक

योग दिवस कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं

कोलकाता। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारियों...
राष्ट्रीय  राज्य 
योग दिवस कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं

टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

बस्ती - राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिक्षकों ने...
उत्तर प्रदेश 
टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56 वें जन्म दिन पर कांग्रेस नेताओं ने किया वृद्धा आश्रम में फल का वितरण

बस्ती - शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56 वां जन्म दिन उत्साह और संकल्पों के साथ...
उत्तर प्रदेश 
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56 वें जन्म दिन पर कांग्रेस नेताओं ने किया वृद्धा आश्रम में फल का वितरण

हाई कोर्ट ने खारिज की टेलीग्राम पर प्रतिबंध के खिलाफ याचिका

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय (दिल्ली हाई कोर्ट) ने 21 जून को नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा के मद्देनजर...
राष्ट्रीय  राज्य 
हाई कोर्ट ने खारिज की टेलीग्राम पर प्रतिबंध के खिलाफ याचिका

उत्तर प्रदेश

टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

बस्ती - राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिक्षकों ने...
उत्तर प्रदेश 
टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56 वें जन्म दिन पर कांग्रेस नेताओं ने किया वृद्धा आश्रम में फल का वितरण

बस्ती - शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56 वां जन्म दिन उत्साह और संकल्पों के साथ...
उत्तर प्रदेश 
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56 वें जन्म दिन पर कांग्रेस नेताओं ने किया वृद्धा आश्रम में फल का वितरण

सामान्य से कहीं अधिक तापमान, कृषक अपने गन्ना प्लांट की करें सिंचाई - लवकुश सिंह चौहान

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली के बहादुरपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सीस्वरी बदन सिंह सीस्वरी रघुवीर सिंह भरवलिय करहली के...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य से कहीं अधिक तापमान, कृषक अपने गन्ना प्लांट की करें सिंचाई - लवकुश सिंह चौहान

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं - कर्नल केसी मिश्र

बस्ती - 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए युवा चेतना पुस्तकालय बस्ती के तत्वावधान तथा विश्व...
उत्तर प्रदेश 
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं - कर्नल केसी मिश्र