ब्लू लाइन एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले एसी स्काईवॉक नहीं खोला जाएगा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नोएडा: नोएडा अथॉरिटी के सूत्रों के मुताबिक, सेक्टर-52 और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाला पहला एसी स्काईवॉक अब 16 अगस्त से जनता के लिए नहीं खुलेगा। पहले इस स्कॉईवॉक को पब्लिक के लिए 16 अगस्त से ही खोले जाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन तकनीकी वजहों से इसे अब 25 अगस्त तक खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है। 

क्या है पूरा मामला?
तकनीकी जांच के लिए स्कॉईवॉक का ट्रायल रन 16 अगस्त से शुरू हो रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, स्काईवॉक के ट्रायल रन की मीडिया कवरेज की जा सकती है। स्काईवॉक के एंट्री और एग्जिट पॉइंट लगभग तैयार हैं, लेकिन दोनों तरफ कुछ काम अभी बाकी है।

नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत ये खबर भी पढ़े : नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

अथॉरिटी के अधिकारियों ने इसे पूरी तरह तैयार करने के लिए करीब एक सप्ताह और इंतजार करने को कहा है। ये स्काईवॉक सेक्टर-52 (ब्लू लाइन) और सेक्टर-51 (एक्वा लाइन) मेट्रो स्टेशनों को आपस में जोड़ेगा।

अथॉरिटी का क्या मानना है?
अथॉरिटी का मानना है कि स्कॉईवॉक शुरू होते ही यहां फुटफॉल तेजी से बढ़ सकता है, इसलिए अंतिम चरण के काम में किसी तरह की कमी या तकनीकी चूक नहीं रहनी चाहिए। स्काईवॉक का काम एक पिलर सामने आने के कारण अटक गया था। पिलर को काटने या न काटने को लेकर काफी समय तक चर्चा हुई।

बाद में पिलर के दोनों तरफ से रास्ता निकालने का विकल्प अपनाया गया। अब दोनों तरफ करीब 6 मीटर का रास्ता बना दिया गया है।  अभी थोड़ा काम बाकी है, जिसे अधिकतम एक सप्ताह पूरा करने में लगेगा। 

नोएडा अथॉरिटी का लक्ष्य है कि स्काईवॉक को इसी महीने की 25 तारीख से पहले जनता के लिए खोल दिया जाए। अथॉरिटी की प्राथमिकता है कि इसे पूरी तरह तैयार करने के बाद ही आम लोगों के लिए खोला जाए।

लंबे समय से इंतजार कर रहे मेट्रो इस्तेमाल करने वाले लोग
नोएडा सेक्टर-51 से सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला एसी स्काईवॉक का वो लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो इन दोनों मेट्रो स्टेशनों का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें अभी पैदल एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर जाना पड़ता है। वाकई लंबे समय से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वो इस उम्मीद में हैं कि जल्द ही एसी स्काईवॉक तैयार हो जाएगा और उन्हें अपनी नियमित परेशानी को दूर करने में सहायता मिलेगी।

 

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता: यश

यश : सुपरस्टार यश की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी की...
मनोरंजन 
 मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता: यश

 बस घर पर बना लें सुपर टेस्टी कॉर्न कटलेट

  टेस्टी कॉर्न कटलेट: शाम की चाय के साथ अक्सर हमारा मन कुछ टेस्टी स्नैक्स खाने का करता है। लेकिन सामग्री...
खाना पकाना 
 बस घर पर बना लें सुपर टेस्टी कॉर्न कटलेट

#Draft: Add Your Title

ऋषभ पंत : भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल के मैदान पर खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट...
खेल 
#Draft: Add Your Title

ब्लू लाइन एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले एसी स्काईवॉक नहीं खोला जाएगा

नोएडा: नोएडा अथॉरिटी के सूत्रों के मुताबिक, सेक्टर-52 और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाला पहला एसी स्काईवॉक अब 16...
राष्ट्रीय 
ब्लू लाइन एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले एसी स्काईवॉक नहीं खोला जाएगा

गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; चित्तौड़गढ़ को देंगे सौगात

उदयपुर, 16 अगस्त। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राजस्थान शनिवार रात उदयपुर पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल...
राष्ट्रीय 
गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; चित्तौड़गढ़ को देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण