#Draft: Add Your Title

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

ऋषभ पंत : भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल के मैदान पर खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए थे जिसमें देवदत्त पडिक्कल शतक पूरा करने के बाद 131 रन बनाकर नाबाद थे तो वहीं ऋषभ पंत 27 रन बनाकर खेल रहे थे। पहले दिन के आखिरी सेशन में बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी पारी का जब पहला छक्का लगाया तो वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज घर के बाहर सबसे ज्यादा छक्के वाले विकेटकीपर बन गए जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ने का काम किया।

पंत ने अपने नाम दर्ज की बड़ी उपलब्धि
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें हैं जिसमें एक नाम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी शामिल है। पंत ने पहले दिन के खेल में अपनी 27 रनों की पारी में काफी शानदार खेल दिखाया है, जिसके बाद अब फैंस को उनसे दूसरे दिन इसे बड़े स्कोर में बदलने की उम्मीद रहने वाली है। ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी में तीन चौके लगाने के साथ एक छक्का भी लगाया। इसी के साथ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में विरोधी टीम के घर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। ऋषभ पंत का यह विदेशी सरजमीं पर 34वां टेस्ट मुकाबला है जिसमें वह 60वीं पारी में बल्लेबाजी कर रहे हैं और अब तक 57 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट 56 छक्कों के साथ अब दूसरे नंबर पर चले गए हैं।

सार्थक के 95 रन, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत ये खबर भी पढ़े : सार्थक के 95 रन, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत

विदेशी सरजमीं पर टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज
ऋषभ पंत (भारत) - 57 छक्के
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 56 छक्के
एमएस धोनी (भारत) - 37 छक्के
क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) - 18 छक्के
रॉड मार्श (ऑस्ट्रेलिया) - 16 छक्के
अब पंत सिर्फ इस मामले में बेन स्टोक्स से हैं पीछे
टेस्ट क्रिकेट में बतौर बल्लेबाज विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स के नाम पर है, जिन्होंने घर के बाहर 64 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 122 पारियों में बल्लेबाजी की और 69 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं। ऋषभ पंत अब इस लिस्ट में 57 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर गए हैं, ऐसे में पंत के पास 13 छक्के लगाकर स्टोक्स को पीछे छोड़कर यहां पर नंबर-1 की पोजीशन पर पहुंचने का शानदार मौका रहने वाला है।

विरोधी टीम के घर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 69 छक्के
ऋषभ पंत (भारत) - 57 छक्के
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 56 छक्के
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 51 छक्के
जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 45 छक्के

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन झपटकर भाग निकला बदमाश

देहरादून: देहरादून के वसंत विहार इलाके में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। घटना का...
उत्तराखंड 
 बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन झपटकर भाग निकला बदमाश

मेथी बीज डालने से पहले जरूर करें ये काम

मेथी की खेती  : बाजार से खरीदी गई मेथी की जगह अगर आपको अपने गमले से ताजी पत्तियां तोड़कर सीधे...
खेती-बाड़ी 
मेथी बीज डालने से पहले जरूर करें ये काम

 मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता: यश

यश : सुपरस्टार यश की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी की...
मनोरंजन 
 मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता: यश

 बस घर पर बना लें सुपर टेस्टी कॉर्न कटलेट

  टेस्टी कॉर्न कटलेट: शाम की चाय के साथ अक्सर हमारा मन कुछ टेस्टी स्नैक्स खाने का करता है। लेकिन सामग्री...
खाना पकाना 
 बस घर पर बना लें सुपर टेस्टी कॉर्न कटलेट

#Draft: Add Your Title

ऋषभ पंत : भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल के मैदान पर खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट...
खेल 
#Draft: Add Your Title

उत्तर प्रदेश

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण