बरेली : रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ा संग्रह अमीन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की बरेली टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर में तैनात संग्रह अमीन को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने एक फाइल पर रिपोर्ट लगाकर आगे बढ़ाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अनुसार, भुता थाना क्षेत्र के अमलोनीपुर गांव निवासी जोरावर सिंह (55) बरेलीसदर तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात है। सम्राट अशोक नगर, नवादा जोगिया निवासी सुरेश चंद्र ने संगठन से शिकायत की थी कि उन्होंने एनपीएस खाते से भूखंड खरीदने के लिए धन निकासी का आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन पर रिपोर्ट लगाकर फाइल आगे बढ़ाने के लिए संग्रह अमीन ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

महिला की चाकू मार कर हत्या करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : महिला की चाकू मार कर हत्या करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे तहसील सदर स्थित कैंटीन में शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते समय आरोपित को रंगे हाथ दबोच लिया गया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

कार्रवाई के बाद आरोपित को कोतवाली लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जन जागरूकता अभियान के तहत प्राकृतिक खेती का कार्यशाला का हुआ आयोजन ये खबर भी पढ़े : जन जागरूकता अभियान के तहत प्राकृतिक खेती का कार्यशाला का हुआ आयोजन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार जांच कराई गई थी। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की कार्रवाई की गई। संग्रह अमीन जोरावर सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार के मामलों में संगठन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बदायूं नगर पालिका में बाबू निलंबित, तथ्यों को छिपाकर नोटिस जारी करने का आरोप

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं के बाबू नारायण दत्त शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नगर...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं नगर पालिका में बाबू निलंबित, तथ्यों को छिपाकर नोटिस जारी करने का आरोप

संविदा कर्मियों की समस्याओं का हो समाधान, मानवीय एवं सुरक्षित कार्य करे सुनिश्चित : समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने बिजली निगमों में कार्यरत संविदा कर्मियों की लगातार बिगड़ती कार्य परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की समस्याओं का हो समाधान, मानवीय एवं सुरक्षित कार्य करे सुनिश्चित : समिति

हिमाचल प्रदेश हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, चंबा के खाई में गिरी बोलेरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक सड़क हादसे में एक ही गांव के सात लोगों की मौत हो...
हिमाचल 
हिमाचल प्रदेश हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, चंबा के खाई में गिरी बोलेरो

साइबर सेल थाना महुली पुलिस टीम द्वारा वापस कराई गई 5,000 रु0 की धनराशि

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों...