मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए लखनऊ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की है। पुलिस प्रशासन ने शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों तक की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है।

पुलिस के अनुसार मोहर्रम के दौरान चौक, ठाकुरगंज, सआदतगंज, बाजारखाला, वजीरगंज, अमीनाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में धार्मिक आयोजन होते हैं। इन आयोजनों में लोगों की भारी भीड़ जुटती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना महुली में पुलिस मेस, इण्टरलाकिंग मार्ग और आधुनिक आगंतुक कक्ष का भव्य उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना महुली में पुलिस मेस, इण्टरलाकिंग मार्ग और आधुनिक आगंतुक कक्ष का भव्य उद्घाटन

मोहर्रम के मद्देनजर पश्चिमी जोन को पांच जोन और 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए चार पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), 19 अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) और 52 सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 91 निरीक्षक, 1104 उपनिरीक्षक तथा 2477 मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए 14 कंपनी और दो प्लाटून पीएसी भी तैनात की गई है।

अज्ञात महिला की लाश जंगल में मिली , हत्या की आशंका ये खबर भी पढ़े : अज्ञात महिला की लाश जंगल में मिली , हत्या की आशंका

पुलिस ने ताजिया जुलूसों और मातमी जुलूसों के परंपरागत मार्गों का सत्यापन कर लिया है। प्रमुख जुलूस मार्गों पर पुलिस पिकेट स्थापित किए गए हैं तथा मोबाइल गश्त की व्यवस्था भी की गई है। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर भीड़ नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जुलूसों के दौरान पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करेंगे।

 राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई ये खबर भी पढ़े :  राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी ताकि अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों, एंटी रोमियो स्क्वॉड, पिंक पेट्रोल और यूपी-112 की टीमों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है। ये टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगी और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्रता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करेंगी।

लखनऊ पुलिस ने धर्मगुरुओं, ताजियादारों और आयोजन समितियों के साथ लगातार बैठकें कर समन्वय स्थापित किया है। सभी से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों और समय का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सामग्री साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मोहर्रम के दौरान शांति, भाईचारे और सौहार्द की परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा सभी कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शिमला: सेब के बागानों में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा: 3,591 पौधे बरामद, केस दर्ज

शिमला। शिमला जिले के रोहडू उपमंडल के तहत चिडग़ांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के दो मामलों...
हिमाचल 
शिमला: सेब के बागानों में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा: 3,591 पौधे बरामद, केस दर्ज

जगन्नाथ परंपरा को लेकर टकराव: दीघा मंदिर में पत्थर बनाम लकड़ी प्रतिमा पर बढ़ा विवाद

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ‘धाम’ शब्द...
पश्चिम बंगाल 
जगन्नाथ परंपरा को लेकर टकराव: दीघा मंदिर में पत्थर बनाम लकड़ी प्रतिमा पर बढ़ा विवाद

71 साल बाद ऐतिहासिक क्षण: जैन आचार्य पदारोहण समारोह, देशभर से जुटीं हस्तियां

रायपु। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज गुरुवार काे जैन समाज के एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण आयोजन का साक्षी बनेगी।...
छत्तीसगढ़ 
71 साल बाद ऐतिहासिक क्षण: जैन आचार्य पदारोहण समारोह, देशभर से जुटीं हस्तियां

अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सहमति: वर्साय पैलेस में ऐतिहासिक मसौदे पर हस्ताक्षर

पेरिस (फ्रांस)। मध्य पूर्व ( पश्चिम एशिया) में तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सहमति: वर्साय पैलेस में ऐतिहासिक मसौदे पर हस्ताक्षर

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी, 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में बैक-टू-बैक सक्रिय हो रहे मौसमी सिस्टम के कारण प्री-मानसून बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी, 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले...
उत्तर प्रदेश 
महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार