राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी, 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में बैक-टू-बैक सक्रिय हो रहे मौसमी सिस्टम के कारण प्री-मानसून बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से राज्य में एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। विभाग ने 21 जून तक इस सिस्टम का असर बने रहने का अनुमान जताया है।

लगातार बदल रहे मौसम के कारण प्रदेश में गर्मी से भी राहत मिली है। दिन का अधिकतम तापमान अधिकांश जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 29 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, करौली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। वहीं उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी व उमस में कमी आई।

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 38.8, बीकानेर में 38.2 और श्रीगंगानगर में 38.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बुधवार को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दौसा में 39.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में इस बार मानसून के आगमन में देरी हो सकती है। सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून 25 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसके 25 जून के बाद दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है।

वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की अरब सागर शाखा महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों से होते हुए तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा तक पहुंच चुकी है, जबकि बंगाल की खाड़ी शाखा बिहार, झारखंड और ओडिशा के मध्य भागों से गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून को आगे बढ़ने में अभी चार से पांच दिन लग सकते हैं।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और तेज अंधड़ की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और तेज अंधड़ की चेतावनी

पश्चिमी राजस्थान में तेज तपिश, पूर्वी जिलों में उमस ने बढ़ाई परेशानी.... ये खबर भी पढ़े : पश्चिमी राजस्थान में तेज तपिश, पूर्वी जिलों में उमस ने बढ़ाई परेशानी....

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लाहौल-स्पीति में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, हादसे में मां-बेटे की मौत

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में बुधवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके मासूम बेटे...
हिमाचल 
लाहौल-स्पीति में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार,  हादसे में मां-बेटे की मौत

प्रतापगढ़ में विधायक के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज

प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर महिला सांसद के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के...
प्रतापगढ़ में विधायक के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज

शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त के साथ उतार-चढ़ाव जारी

नई दिल्ली। लगातार चार दिनों से चली आ रही शेयर बाजार की तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया । हफ्ते...
कारोबार 
शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त के साथ उतार-चढ़ाव जारी

किसान दिवस में गूंजीं किसानों की समस्याएं, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

प्रतापगढ़। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याएं और...
उत्तर प्रदेश 
किसान दिवस में गूंजीं किसानों की समस्याएं, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

प्रतापगढ़ में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन

प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से...

पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील