महिषादल में बढ़ी राजनीतिक हलचल: पंचायत समिति अध्यक्ष के इस्तीफे से सियासी अटकलें तेज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्व मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय निकायों में इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में तृणमूल नेता शिउली दास ने जिले की महिषादल पंचायत समिति अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पद छोड़ने का फैसला किया।

सूत्रों के अनुसार, शिउली दास ने बुधवार शाम हल्दिया महकमा शासक के कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। शिउली दास वर्ष 2013 से लगातार तीन बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीतकर पंचायत समिति से जुड़ी रही हैं और महिषादल पंचायत समिति की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उनका कार्यकाल वर्ष 2028 तक रहने वाला था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने बीच कार्यकाल में पद छोड़ दिया।

महकमा शासक को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से शारीरिक अस्वस्थता और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। इसी कारण उन्होंने स्वेच्छा से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया।

महिषादल पंचायत समिति की कुल 33 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस के पास 23 और भारतीय जनता पार्टी के पास 10 सीटें हैं। आगामी 19 जून को पंचायत समिति की सामान्य सभा प्रस्तावित है। उससे ठीक पहले अध्यक्ष के इस्तीफे ने इलाके में राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है।

पंचायत समिति में विपक्ष के नेता रघुनाथ पांडा ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बावजूद अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ सभी के अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि अचानक इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन सभी मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद महिषादल क्षेत्र के पूर्व तृणमूल विधायक तिलक कुमार चक्रवर्ती समेत कई स्थानीय नेताओं की गिरफ्तारी के बाद पहले से ही राजनीतिक हलचल बनी हुई है। ऐसे में पंचायत समिति अध्यक्ष का इस्तीफा नए सियासी संकेतों के तौर पर देखा जा रहा है।

 

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, उत्तर में भारी वर्षा एवं दक्षिण में बारिश की संभावना ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, उत्तर में भारी वर्षा एवं दक्षिण में बारिश की संभावना

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 3 संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन संदिग्ध कैडरों को गिरफ्तार किया...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 3 संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश होने...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रावण मास में भक्तों का सैलाब...
मध्य प्रदेश 
श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी