MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

खण्डवा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय पर आ रही हैं। वे अपने प्रवास के पहले दिन बैतूल में "आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण" महासम्मेलन में शामिल होंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति खंडवा जिले के ओंकारेश्वर पहुंचकर ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर संध्या आरती में शामिल होंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष विमान से आज प्रात: 9:25 बजे इंदौर एयरपोर्ट आएंगी और यहां वे हेलिकॉप्टर द्वारा बैतूल के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति सुबह 10:50 बजे बैतूल पहुंचेंगी। यहां स्वागत के पश्चात राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पौधरोपण करेंगी और इसके बाद ब्रम्हकुमारी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ फोटो सेशन होगा। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन होगा।

मुख्य कार्यक्रम मंच पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के बाद द्वीप प्रज्वलन होगा। इस दौरान मंच पर उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रपति का शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। राजयोगिनी बीके मंजु दीदी द्वारा स्वागत उदबोधन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

राष्ट्रपति कलश एवं ध्वज द्वारा महासम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। तत्पश्चात क्रमशः जोनल संचालक राजयोगिनी बीके शैलजा दीदी, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके व राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा उद्बोधन होगा। इसके बाद राष्ट्रपति द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के पश्चात राष्ट्रपति मिलानपुर टोल नाका हेलीपेड के लिये प्रस्थान करेगी। यहां से दोपहर 12:45 बजे राष्ट्रपति ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगी।

खंडवा जिला प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति दोपहर 1:30 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी तथा एनएचडीसी गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति ओंकारेश्वर में शाम 6:20 बजे ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मन्दिर में दर्शन एवं आरती कर रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस में करेंगी।

अगले दिन 19 जून को राष्ट्रपति प्रातः 10 बजे अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति प्रातः 11:30 बजे ओंकारेश्वर हेलिपेड से इन्दौर के लिए प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे के चलते सम्पूर्ण ओंकारेश्वर क्षेत्र एवं कोठी हेलीपेड के आसपास 2 किमी. क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋषव गुप्ता ने ड्रोन नियम 2021 के तहत 19 जून तक सम्पूर्ण ओंकारेश्वर क्षेत्र एवं कोठी हेलीपेड के आसपास के 2 किमी. क्षेत्र को “नो ड्रोन क्षेत्र” क्षेत्र घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की ये खबर भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की

कलेक्टर गुप्ता ने बताया कि यह आदेश जिले के सम्पूर्ण ओंकारेश्वर क्षेत्र में प्रभावशील रहेगा। यदि कोई भी व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

इंदौर जिला प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 जून को ओंकारेश्वर में अंतरराष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12:15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे दोपहर 12.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति 20 जून को शाम 6.10 बजे वायुयान द्वारा जबलपुर एयरपोर्ट आएंगी। यहां से वे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी। वे रात्रि विश्राम जबलपुर के सर्किट हाउस में ही करेंगी। राष्ट्रपति अगले दिवस 21 जून को प्रात: 7:20 बजे जबलपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रपति दोपहर 11:40 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 36वें कान्क्लेव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

इसके पश्चात् वे दोपहर 1:20 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगी। वे दोपहर 2:20 बजे ग्वालियर पहुंचेंगी। यहां से वे हेलिकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगी। वे दोपहर 3:35 बजे कूनो गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। राष्ट्रपति रात्रि विश्राम कूनो गेस्ट हाउस में करेंगी। वे अगले दिवस 22 जून को प्रात: 6:30 वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी।

राष्ट्रपति प्रात: 10:20 बजे कूनो नेशनल पार्क हेलीपेड से प्रस्थान कर प्रात: 11:05 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और ग्वालियर एयरपोर्ट से प्रात: 11:15 बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के पांच दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी कार्यक्रम स्थलों पर हाई सिक्योरिटी और नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

नारी सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं ने ही षड़यंत्र पूर्वक महिला प्रत्याशी को हराया ये खबर भी पढ़े : नारी सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं ने ही षड़यंत्र पूर्वक महिला प्रत्याशी को हराया

 

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी... ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी...

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शिमला: सेब के बागानों में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा: 3,591 पौधे बरामद, केस दर्ज

शिमला। शिमला जिले के रोहडू उपमंडल के तहत चिडग़ांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के दो मामलों...
हिमाचल 
शिमला: सेब के बागानों में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा: 3,591 पौधे बरामद, केस दर्ज

जगन्नाथ परंपरा को लेकर टकराव: दीघा मंदिर में पत्थर बनाम लकड़ी प्रतिमा पर बढ़ा विवाद

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ‘धाम’ शब्द...
पश्चिम बंगाल 
जगन्नाथ परंपरा को लेकर टकराव: दीघा मंदिर में पत्थर बनाम लकड़ी प्रतिमा पर बढ़ा विवाद

71 साल बाद ऐतिहासिक क्षण: जैन आचार्य पदारोहण समारोह, देशभर से जुटीं हस्तियां

रायपु। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज गुरुवार काे जैन समाज के एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण आयोजन का साक्षी बनेगी।...
छत्तीसगढ़ 
71 साल बाद ऐतिहासिक क्षण: जैन आचार्य पदारोहण समारोह, देशभर से जुटीं हस्तियां

अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सहमति: वर्साय पैलेस में ऐतिहासिक मसौदे पर हस्ताक्षर

पेरिस (फ्रांस)। मध्य पूर्व ( पश्चिम एशिया) में तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सहमति: वर्साय पैलेस में ऐतिहासिक मसौदे पर हस्ताक्षर

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी, 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में बैक-टू-बैक सक्रिय हो रहे मौसमी सिस्टम के कारण प्री-मानसून बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी, 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले...
उत्तर प्रदेश 
महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार