शिमला: सेब के बागानों में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा: 3,591 पौधे बरामद, केस दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। शिमला जिले के रोहडू उपमंडल के तहत चिडग़ांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के दो मामलों का भंडाफोड़ करते हुए कुल 3,591 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। दोनों मामले एक ही दिन सामने आए, जहां गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

मामले के अनुसार 17 जून को थाना चिडग़ांव की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को चमराड़ा क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान सेब के पौधों के बीच अवैध रूप से उगाए गए 1,570 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इन पौधों पर अफीम के पॉड भी लगे हुए थे। पुलिस ने नियमानुसार कुछ पौधों को नमूने के तौर पर कब्जे में लेकर सील किया, जबकि बाकी पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मामले में थाना चिडग़ांव में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसे अभियोग संख्या 56/2026 के रूप में दर्ज किया है।

पहले मामले की जांच के दौरान ही पुलिस को चमराड़ा क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती से जुड़ी एक और गोपनीय सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों के साथ दूसरे स्थान पर भी तलाशी अभियान चलाया।

इस कार्रवाई के दौरान एक सेब के बगीचे में खसरा नंबर 702 की भूमि पर अवैध रूप से उगाए गए 2,021 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इन पौधों पर भी पॉड लगे हुए थे। पुलिस ने यहां से भी कुछ पौधों को नमूने के तौर पर कब्जे में लेकर सील किया और शेष पौधों को नियमानुसार नष्ट कर दिया। इस संबंध में थाना चिडग़ांव में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने गुरूवार को बताया कि दोनों मामलों में कुल 3,591 अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन खेतों में अफीम की खेती किसने की और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच थाना चिडग़ांव पुलिस कर रही है।

नड्डा के दौरे ने कांग्रेस की बेचैनी बढ़ाई, जनता के सामने नाकामियां उजागर : राजीव बिंदल ये खबर भी पढ़े : नड्डा के दौरे ने कांग्रेस की बेचैनी बढ़ाई, जनता के सामने नाकामियां उजागर : राजीव बिंदल

 राज्यपाल  ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना  ये खबर भी पढ़े :  राज्यपाल  ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

नोएडा । जिले के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की

वाराणसी । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण (21 जून) को व्यापक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की

लापता प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटके मिले शव

सीतापुर। जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र स्थित रामपुर केवटा गांव में शनिवार को प्रेम प्रसंग में आत्महत्या से जुड़ा एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लापता प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटके मिले शव

बहराइच : ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग की चपेट में आईं सात दुकानें, एक कार जलकर राख

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा नगर पंचायत में शनिवार भोर में आग लगने...