योगी सरकार की मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना से दुग्ध उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

प्रयागराज में छह लाभार्थियों का होगा चयन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, स्वदेशी गौवंश संरक्षण को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित 'मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना' को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया गया है। योजना के तहत जनपद प्रयागराज में छह लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवनाथ यादव ने शुक्रवार को बताया कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 10 स्वदेशी नस्ल की गायों का पालन करना होगा। प्रदेश सरकार द्वारा योजना के क्रियान्वयन में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। इससे पात्र पशुपालकों को योजना का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह ये खबर भी पढ़े : धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

उन्होंने बताया कि इस बार आवेदन प्रक्रिया में बैंक से सैद्धांतिक सहमति पत्र प्राप्त करने के बाद ही आवेदन किया जा सकेगा। चयनित अभ्यर्थियों को चयन पत्र जारी होने के दो माह के भीतर ऋण स्वीकृत कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में ऋण स्वीकृत न होने पर आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा।

डॉ. यादव ने बताया कि जिन आवेदकों के बैंक खाते में पिछले छह माह से 11.80 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध है और वे बैंक से इसका प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हैं, उन्हें स्वयं की पूंजी से परियोजना संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे मामलों में बैंक ऋण लेना अनिवार्य नहीं होगा।

योजना में चारा उत्पादन के लिए 0.8 हेक्टेयर भूमि की अनिवार्यता को भी व्यवहारिक बनाते हुए समझौता अनुबंध के माध्यम से पूरा करने की सुविधा प्रदान की गई है। इससे भूमिहीन अथवा सीमित भूमि वाले पशुपालकों को भी योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक पात्र आवेदन प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी *नंद बाबा दुग्ध मिशन* की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, पशुपालकों की आय बढ़ाने और स्वदेशी गौवंश आधारित दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार नई योजनाएं संचालित कर रही है। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो पशुपालकों के लिए आत्मनिर्भरता और समृद्धि का नया मार्ग प्रशस्त करेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित लेख में सरकार से 20 जुलाई...
राष्ट्रीय 
राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट नजर आ रही है। कीमत में आई कमजोरी...
कारोबार 
सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

उत्तर प्रदेश

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी