खाकी हुई दागदार : थाने के मालखाने से 160 पेटी शराब गायब, पूर्व एसएचओ पर एफआईआर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फतेहाबाद। फतेहाबाद में खाकी दागदार हुई है। ऐसा ही चौंकाने वाला मामला फतेहाबाद के सदर थाने से सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे में हडक़ंप मचा दिया है।

थाने के सुरक्षित माने जाने वाले मालखाने से जब्त की गई शराब की 160 से अधिक पेटियां गायब हो गई हैं। शक की सुई किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि थाने के रखवालों पर ही घूम गई है।

जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत ये खबर भी पढ़े : जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

इस बड़ी लापरवाही या मिलीभगत के सामने आते ही फतेहाबाद की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए ऑपरेशन क्लीन चला दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निकिता खट्टर के आदेश पर शनिवार सुबह फतेहाबाद के पूर्व सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 256 और 316(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इतना ही नहीं, विभाग में इस कदर नाराजगी है कि एसपी ने एक झटके में पूरे सदर थाना स्टाफ का तबादला कर दिया है।सूत्रों के मुताबिक, तीन दिन पहले ही सदर थाने में एसएचओ का बदलाव हुआ था।

नए एसएचओ के चार्ज लेने के बाद जब नियमानुसार मालखाने में रखे जब्त सामान और रिकॉर्ड का मिलान किया गया, तो पैरों तले जमीन खिसक गई। रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक के मुकाबले 160 पेटी शराब कम पाई गई।

एसपी ने तुरंत इस पर विस्तृत जांच के आदेश दिए, जिसके बाद यह एफआईआर दर्ज हुई।पिछले हफ्ते मिला था सम्मानइस पूरे घटनाक्रम में सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह है कि जिस इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह पर आज केस दर्ज हुआ है.

उन्हें पिछले सप्ताह ही एसपी निकिता खट्टर ने उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया था। लेकिन जैसे ही मालखाने से शराब गायब होने का सच सामने आया, एसपी ने बिना किसी संकोच के पहले उन्हें पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा और अब उन पर केस ठोक दिया।

मामले की परतें खोलने के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। एएसपी दिव्यांशी सिंगला के नेतृत्व में गठित इस टीम में डीएसपी जगदीश काजला तथा सिटी एसएचओ सुरेंद्रा को शामिल किया गया है।

एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने खुद मालखाने का बारीकी से निरीक्षण कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।प्रशासनिक फेरबदलसदर थाने में प्रहलाद सिंह की जगह अब रतिया सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय को फतेहाबाद सदर थाना का नया मुखिया बनाया गया है।

वहीं, बड़ोपल चौकी प्रभारी शीशपाल सिंह को रतिया सदर थाना की कमान सौंपी गई है। मालखाने से इतनी भारी मात्रा में शराब की पेटियां कैसे गायब हुई, क्या पुलिस वाले खुद इसे गटक गए या इसे बाजार में खपा दिया गया।

इसको लेकर एसआईटी की जांच जारी है, और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस महकमे के कई और चेहरों से नकाब उतर सकता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 9 अगस्त 2026:दिन कुछ राशियों के लिए धन और प्यार के लिए उत्तम 

मेष आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है और मेहनत की सराहना होगी। नौकरीपेशा...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 9 अगस्त 2026:दिन कुछ राशियों के लिए धन और प्यार के लिए उत्तम 

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी