नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नोएडा । जिले के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है ,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जेवर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को कृपाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई करण (21) 19 जून की रात को ममेरे भाई गौरव (25) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किशोरपुरा की तरफ जा रहे थे। जब दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामनेर की पुलिया के पास पहुंचे, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में करन और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई, जबकि करन की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को महिला राजेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पति जयदेव शर्मा और देवर राजेश की स्कूटी में टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी अमित काकरान ने बताया कि बीती रात को संदीप भाटी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी मां रोशनी देवी (55) बीती रात को घर से प्रसाद चढ़ाने के लिए धूम मानिकपुर गांव गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। जब उन्होंने पता किया तो उन्हें पता चला कि उनकी मां को दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती करवाया गया है। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मंदिर से वापस आते समय उनकी मां का हिंडन पुल के पास दुर्घटना हो गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फेस- तीन के थानाप्रभारी सुभाष चंद्र बताया कि बीती रात को आशा नागर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा अभिषेक नागर (25) एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

अभियान के तहत सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 15 गिरफ्तार

हरिद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने, महिलाओं से छेड़छाड़...
उत्तराखंड 
 अभियान के तहत सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 15 गिरफ्तार

बंजी जंपिंग पर एक माह में लागू होंगे नए सुरक्षा नियम

देवप्रयाग : उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी।  50 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी...
उत्तराखंड 
बंजी जंपिंग पर एक माह में लागू होंगे नए सुरक्षा नियम

पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने हरिद्वार में सैनिक सम्मेलन में सुनी जवानों की समस्याएं

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर जवानों...
उत्तराखंड 
पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने हरिद्वार में सैनिक सम्मेलन में सुनी जवानों की समस्याएं

सड़े-गले बिस्तर...जंग लगे ताले अस्पताल की दुर्दशा 

नैनीताल : नैनीताल में 27 एकड़ में फैला ऐतिहासिक रैमजे अस्पताल पूरी तरह उजाड़ पड़ा है। सभी वार्ड, ओटी और...
उत्तराखंड 
सड़े-गले बिस्तर...जंग लगे ताले अस्पताल की दुर्दशा 

हरिद्वार में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पंतद्वीप मैदान से हटाया गया कचरा

हरिद्वार । तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन...
उत्तराखंड 
हरिद्वार में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पंतद्वीप मैदान से हटाया गया कचरा

उत्तर प्रदेश

धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

बिजनौर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुरादाबाद मंडल महासचिव रामनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म और जाति की...
उत्तर प्रदेश 
धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

नोएडा । जिले के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की

वाराणसी । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण (21 जून) को व्यापक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की