हरिद्वार में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पंतद्वीप मैदान से हटाया गया कचरा

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हरिद्वार । तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। सोमवती अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बाद पंतद्वीप मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में फैली गंदगी को हटाने के लिए शनिवार को व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। प्रशासन ने बताया कि यह अभियान 21 जून को भी जारी रहेगा।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं स्वच्छता अभियान की संयोजक मीरा रावत ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपदभर में स्वच्छता को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवती अमावस्या के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते उत्पन्न हुई गंदगी को साफ करने के लिए 20 और 21 जून को विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए जिलाधिकारी ने सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक संगठनों, संत समाज, व्यापार मंडलों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक इकाइयों तथा आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है।

अभियान के तहत पंतद्वीप मैदान और आसपास के क्षेत्रों में फैले कूड़े-कचरे को हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया। सफाई कार्य में आपदा प्रबंधन विभाग, जल निगम, नगर निगम तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

भाजपा का केंद्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर सम्पर्क अभियान सम्पूर्ण

नई दिल्ली । केंद्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाये जा...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा का केंद्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर सम्पर्क अभियान सम्पूर्ण

संदिग्ध हालात में गई शिक्षिका की जान, सुबह पति ने उठाया तो नही खुली आंखें

राजगढ़ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के चंपालाल का बगीचा क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय...
मध्य प्रदेश 
संदिग्ध हालात में गई शिक्षिका की जान, सुबह पति ने उठाया तो नही खुली आंखें

पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

आगरा। आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिस छोटे भाई ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचे, मां बगलामुखी के किए दर्शन

दतिया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अल्प प्रवास पर मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे और विश्व...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचे, मां बगलामुखी के किए दर्शन

 आषाढ़ माह का  किसानो को  बहुत ही उपयोगिता  और  महत्व  होता, 

आषाढ़ माह : ( पं सुभाष पाण्डेय )हिन्दी पंचांग के अनुसार एक वर्ष में कुल १२ महीने होते है।  जिनमे...
धर्म-आध्यात्म 
 आषाढ़ माह का  किसानो को  बहुत ही उपयोगिता  और  महत्व  होता, 

उत्तर प्रदेश

पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

आगरा। आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिस छोटे भाई ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

बिजनौर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुरादाबाद मंडल महासचिव रामनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म और जाति की...
उत्तर प्रदेश 
धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

नोएडा । जिले के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत