सड़े-गले बिस्तर...जंग लगे ताले अस्पताल की दुर्दशा 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नैनीताल : नैनीताल में 27 एकड़ में फैला ऐतिहासिक रैमजे अस्पताल पूरी तरह उजाड़ पड़ा है। सभी वार्ड, ओटी और कार्यालयों में ताले लगे हैं, बिस्तर सड़ चुके हैं। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने अचानक निरीक्षण किया तो यह हाल देख हैरान रह गए।
नैनीताल शहर के बीचों-बीच स्थित 27 एकड़ के विशाल परिसर, दर्जनों चिकित्सक व कर्मचारी आवास, मेस, लाउंड्री सहित तमाम सुविधाओं से युक्त विशाल और ऐतिहासिक रैमजे (जीबी पंत) अस्पताल उजाड़ पड़ा है। इसके हर वार्ड, ऑपरेशन थिएटर और कार्यालय में ताले पड़े हैं और किसी इलाज की कोई सुविधा नहीं है। यहां सड़ चुके बिस्तरों में स्वस्थ इंसान लेट जाए तो बीमार पड़ जाए। स्टाफ के नाम पर पांच नर्सिंग स्टाफ, दो फार्मासिस्ट और एक चिकित्सक तैनात हैं। चिकित्सक पीजी डिग्री के लिए लंबी छुट्टी पर हैं, बाकी स्टाफ नदारद है। अस्पताल के खिड़की, दरवाजे और लकड़ी का फर्श गलकर सड़ रहे हैं। अस्पताल अब कभी-कभार केवल फिल्मों या वेबसीरीज की शूटिंग के लिए इस्तेमाल होता है।

क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट  अचानक इस अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तो यह हाल देख वह हैरान रह गए। वहां कोई कर्मचारी नहीं, कहीं से एक नर्स आई तो उसने बताया कि यहां इलाज की व्यवस्था, मरीज, डॉक्टर कुछ नहीं हैं। यहां केवल फिल्मों की शूटिंग होती है। भट्ट ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को फोन कर अस्पताल की दशा सुधारने के लिए तत्काल एक समिति गठित करने का अनुरोध कर डीजी हेल्थ को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। भट्ट ने कहा कि अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए केंद्र से भी मदद दिलवाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज के निधन से गम में डूबी पहाड़ों की रानी ये खबर भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज के निधन से गम में डूबी पहाड़ों की रानी

कभी यूपी का बेहतरीन अस्पताल आज है उजाड़
ब्रिटिश काल में 1893 में स्थापित रैमजे अस्पताल, जिसे बाद में जीबी पंत अस्पताल नाम दिया गया, कभी पूरे कुमाऊं मंडल ही नहीं बल्कि देशभर के मरीजों के लिए भरोसे का केंद्र था। आज अस्पताल सरकारी उपेक्षा, संसाधनों की कमी, स्वास्थ्य तंत्र की असफलताओं का प्रतीक बन गया है। ब्रिटिश शासनकाल के दशकों बाद तक भी रैमजे अस्पताल सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानों में गिना जाता था। उस दौर में सीमित चिकित्सा सुविधाओं के बावजूद अस्पताल अनुभवी सर्जनों, चिकित्सकों के कारण प्रसिद्ध था। कुमाऊं, गढ़वाल के साथ देश के अन्य हिस्सों से भी लोग यहां पहुंचते थे। कई नामी सर्जनों की ख्याति इतनी थी कि मरीज विशेष रूप से उन्हीं से ऑपरेशन कराने आते थे।
हंस फाउंडेशन के भरोसे डायलिसिस सेवा
अस्पताल के एक कमरे में मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसका संचालन, उपकरण और चिकित्सक तक हंस फाउंडेशन ने उपलब्ध कराए हैं।

मौसम 15 जून: 21 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम 15 जून: 21 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर गोपाल सिंह रावत, अशोक तिवारी, प्रो. महेंद्र राणा, वार्ड मेंबर पूरन सिंह बिष्ट, मारुती साह, नितिन कार्की, चंदन अधिकारी, दया किशन पोखरिया, खुशबू तिवारी, कंचन वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग  ये खबर भी पढ़े : लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग

अस्पताल में तैनात एकमात्र चिकित्सक पीजी डिग्री के लिए गए हैं, अस्पताल के सुधार के लिए अनेक प्रस्ताव बनाए गए, लेकिन अभी सब पेंडिंग हैं। - जीएस धर्मसक्तु, एसीएमओ

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

खान सर को पटना सिविल कोर्ट से राहत, 25 जून तक गिरफ्तारी पर रोक 

पटना। चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान उर्फ खान सर को कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में एक बार फिर...
बिहार 
खान सर को पटना सिविल कोर्ट से राहत, 25 जून तक गिरफ्तारी पर रोक 

भाजपा का केंद्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर सम्पर्क अभियान सम्पूर्ण

नई दिल्ली । केंद्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाये जा...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा का केंद्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर सम्पर्क अभियान सम्पूर्ण

संदिग्ध हालात में गई शिक्षिका की जान, सुबह पति ने उठाया तो नही खुली आंखें

राजगढ़ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के चंपालाल का बगीचा क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय...
मध्य प्रदेश 
संदिग्ध हालात में गई शिक्षिका की जान, सुबह पति ने उठाया तो नही खुली आंखें

पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

आगरा। आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिस छोटे भाई ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचे, मां बगलामुखी के किए दर्शन

दतिया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अल्प प्रवास पर मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे और विश्व...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचे, मां बगलामुखी के किए दर्शन

उत्तर प्रदेश

पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

आगरा। आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिस छोटे भाई ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

बिजनौर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुरादाबाद मंडल महासचिव रामनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म और जाति की...
उत्तर प्रदेश 
धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

नोएडा । जिले के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत