पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

आगरा। आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिस छोटे भाई ने हत्या के बाद सबसे ज्यादा आंसू बहाए और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, वही अपने बड़े भाई का कातिल निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई के बीच अवैध संबंध थे। दोनों ने मिलकर युवक को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी निर्मम हत्या कर दी।

सुल्तानपुरा क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय अमित उर्फ सोमू का शव बुधवार सुबह एक खेत में खून से लथपथ हालत में मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती दौर में मृतक के छोटे भाई भोला ने हत्या का शक अमित के एक सहकर्मी पर जताया, लेकिन पुलिस की जांच ने पूरे मामले की परतें खोल दीं।

राज्यसभा में पोस्टपार्टम डिप्रेशन सहित मॉल में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का उठा मुद्दा ये खबर भी पढ़े : राज्यसभा में पोस्टपार्टम डिप्रेशन सहित मॉल में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का उठा मुद्दा

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि अमित के घर से निकलने के कुछ देर बाद उसका छोटा भाई भोला भी उसके पीछे गया था। एक अन्य फुटेज में घटना के बाद भोला को वहां से भागते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की पूरी कहानी कबूल कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अमित की शादी इसी वर्ष फरवरी में खुशी नामक युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका अपनी भाभी खुशी के साथ प्रेम संबंध हो गया था। दोनों के बीच लगातार नजदीकियां बढ़ती गईं। कुछ दिन पहले अमित ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद घर में विवाद शुरू हो गया। इससे दोनों आरोपियों ने अमित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन अमित काम पर जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में वह एक खेत में रुका, जहां पीछे-पीछे पहुंचे भोला ने पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए। जब अमित गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा तो आरोपी ने गमछे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया और बाद में सामान्य बनने का प्रयास करता रहा।

मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। मृतक के बड़े भाई मांगे का आरोप है कि खुशी पहले भी अमित को रास्ते से हटाने की कोशिश कर चुकी थी। उसने कथित तौर पर खाने में जहर मिलाकर देने का प्रयास किया था, जिसके बाद अमित उसके हाथ का खाना खाने से बचने लगा था।

मृतक की मां सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुशी ने उनके छोटे बेटे को बहकाया और पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। उनका कहना है कि एक बेटा दुनिया छोड़ गया और दूसरा जेल पहुंच गया।

डीसीपी सिटी ने बताया कि जांच में प्रेम संबंधों के चलते हत्या की साजिश रचने की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर और गमछा बरामद कर लिया है। आरोपी भाई और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह घटना रिश्तों में विश्वासघात और लालच की ऐसी कहानी बनकर सामने आई है, जिसने पूरे परिवार को तबाह कर दिया और इलाके में सनसनी फैला दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट