हरिद्वार: विदेशी हिंदू श्रद्धालुओं का 47 सदस्यीय दल चारधाम यात्रा पर रवाना

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हरिद्वार । उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। इसी क्रम में ब्रिटेन, फ्रांस और मॉरीशस से आए 47 हिंदू तीर्थ यात्रियों का दल हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुआ।

भूपतवाला स्थित जैन मंदिर के निकट आयोजित कार्यक्रम में ललित पंत ने विधिवत पूजन एवं मंत्रोच्चार के बीच यात्री दल को रवाना किया। इस अवसर पर जगदीश लाल पाहवा, दिवाकर गुप्ता तथा स्वामिनी वेद आत्मानंद सरस्वती भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललित पंत ने कहा कि विदेशों में बसे सनातन धर्मावलंबियों को भारत की आध्यात्मिक विरासत और चारधाम यात्रा से जोड़ने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने ओवरसीज हॉलीडे टूर्स इंडिया और इसके संचालक शंकर जोशी की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो रहा है।

स्वामिनी वेद आत्मानंद सरस्वती ने कहा कि मॉरीशस, श्रीलंका, कंबोडिया और थाईलैंड जैसे देशों में रहने वाले सनातन धर्मावलंबी सदियों से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर भी है।यात्री दल में बच्चे, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हैं।

इस अवसर पर कमल पंत, संजय वर्मा, दिवाकर गुप्ता, कमल जोशी, हर्षित जोशी, गौरव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट...
कारोबार 
मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच निरंतर सहयोग जरूरी: रवनीत कौर

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की चेयरपर्सन रवनीत कौर ने कहा है कि ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के...
कारोबार 
ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच निरंतर सहयोग जरूरी: रवनीत कौर

बराक लीजेंड्स की रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का

गुवाहाटी। इम्पीरियल ब्लू पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर असम प्रीमियर लीग (एटीएल) में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में बराक लीजेंड्स...
खेल 
बराक लीजेंड्स की रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का

फिदान की चेतावनी, बढ़ा युद्ध तो रूस अपनाएगा अंतिम विकल्प

इस्तांबुल। तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि...
अंतर्राष्ट्रीय 
फिदान की चेतावनी, बढ़ा युद्ध तो रूस अपनाएगा अंतिम विकल्प

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रृंखला में जयहिंद वार्ता केन्द्र में पब्लिक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले...
उत्तर प्रदेश 
स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस'...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा