बंजी जंपिंग पर एक माह में लागू होंगे नए सुरक्षा नियम

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देवप्रयाग : उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी।  50 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी लोग बंजी जंपिंग का करना चाहते हैं, उनके लिए अब मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा।
उत्तराखंड के देवप्रयाग, तपोवन और ऋषिकेश एडवेंचर स्पोर्ट्स, खासकर बंजी जंपिंग के गढ़ बनकर उभरे हैं लेकिन हाल ही में कुछ दुखद घटनाओं ने पर्यटकों की सुरक्षा और ऑपरेटरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसने शासन ने सुरक्षा के मानक पर नई नियमावली लागू करने की तैयारी कर ली है।

यह एक माह में लागू हो जाएगी। पर्यटन सचिव धीरज गबर्याल ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने बंजी जंपिंग के संबंध में नई गाइडलाइंस और नियमावली तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

बाल श्रम निषेध दिवस पर स्वामी चिदानन्द का संदेश, हर बच्चे को मिले शिक्षा और अधिकार ये खबर भी पढ़े : बाल श्रम निषेध दिवस पर स्वामी चिदानन्द का संदेश, हर बच्चे को मिले शिक्षा और अधिकार

इसमें सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ देश और विदेश के बेहतरीन एक्सपर्ट्स से भी राय ली गई है। ताकि एडवेंचर सेक्टर को एक सख्त कानूनी और सुरक्षा रेगुलेशन के दायरे में लाया जा सके। इस नियमावली को अगले एक महीने के भीतर लागू कर दिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज के निधन से गम में डूबी पहाड़ों की रानी ये खबर भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज के निधन से गम में डूबी पहाड़ों की रानी

यह हुईं दुखद घटनाएं
पिछले साल 12 नवंबर 2025 को ऋषिकेश के शिवपुरी स्थित थ्रिल फैक्ट्री एडवेंचर पार्क में बंजी जंपिंग के दौरान सुरक्षा रस्सी टूटने से गुड़गांव का 24 वर्षीय युवक नीचे टिन की छत पर गिरने से गंभीर घायल हो गया था। इस हादसे ने बंजी कॉर्ड की गुणवत्ता और उसकी जांच पर सवालिया निशान लगा दिया था। गत 15 जून को बंजी जंपिंग करने के कुछ देर बाद एक युवक के पेट में तेज दर्द उठा और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत का वास्तविक कारण क्या रहा यह कहना बेहद मुश्किल है क्योंकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, बंजी जंपिंग के दौरान शरीर में अचानक एड्रेनालिन हार्मोन का स्तर बहुत तेजी से बढ़ता है और गुरुत्वाकर्षण के विपरीत भारी दबाव पड़ता है, जिससे कभी-कभी दिल या आंतरिक अंगों पर अप्रत्याशित असर पड़ सकता है।

भूमि खरीदने के सात दिन में पूरी होगी गैर कृषि कराने की प्रक्रिया ये खबर भी पढ़े : भूमि खरीदने के सात दिन में पूरी होगी गैर कृषि कराने की प्रक्रिया

50 की उम्र पार तो फिटनेस सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य
इस नए ड्राफ्ट में पर्यटकों के स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर सबसे कड़े प्रावधान किए जा रहे हैं। सचिव धीरज गबर्याल के अनुसार, नियमावली में यह साफ तौर पर शामिल किया गया है कि हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों को बंजी जंपिंग से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही एक बड़ा बदलाव करते हुए यह सुझाव शामिल किया गया है कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी लोग बंजी जंपिंग का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए अब मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा, इसके बिना उन्हें जंप की अनुमति नहीं मिलेगी। अब जंपिंग कराने वाली कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली प्राकृतिक रबर की बंजी कॉर्ड का इस्तेमाल करना, निश्चित अवधि के बाद उसे बदलना, पैरों के साथ पूरे शरीर पर डबल हार्नेस देना और जंप से पहले कम से कम दो से तीन अलग- अलग ट्रेनर्स द्वारा ट्रिपल चेक प्रोसेस अपनाना बेहद जरूरी हो जाएगा

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

औरैया जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आईं 155 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कलेक्ट्रेट प्रशासन की पहल पर शनिवार को सदर तहसील परिसर में जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
 औरैया जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आईं 155 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

खान सर को पटना सिविल कोर्ट से राहत, 25 जून तक गिरफ्तारी पर रोक 

पटना। चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान उर्फ खान सर को कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में एक बार फिर...
बिहार 
खान सर को पटना सिविल कोर्ट से राहत, 25 जून तक गिरफ्तारी पर रोक 

भाजपा का केंद्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर सम्पर्क अभियान सम्पूर्ण

नई दिल्ली । केंद्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाये जा...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा का केंद्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर सम्पर्क अभियान सम्पूर्ण

संदिग्ध हालात में गई शिक्षिका की जान, सुबह पति ने उठाया तो नही खुली आंखें

राजगढ़ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के चंपालाल का बगीचा क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय...
मध्य प्रदेश 
संदिग्ध हालात में गई शिक्षिका की जान, सुबह पति ने उठाया तो नही खुली आंखें

पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

आगरा। आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिस छोटे भाई ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

उत्तर प्रदेश

औरैया जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आईं 155 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कलेक्ट्रेट प्रशासन की पहल पर शनिवार को सदर तहसील परिसर में जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
 औरैया जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आईं 155 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

आगरा। आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिस छोटे भाई ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

बिजनौर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुरादाबाद मंडल महासचिव रामनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म और जाति की...
उत्तर प्रदेश 
धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह