अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज के निधन से गम में डूबी पहाड़ों की रानी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून:मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

निशानेबाज जसपाल राणा को  अंतिम विदाई दी गई। उनका पार्थिव शरीर उनके अंतिम दर्शन के लिए देहरादून स्थित आवास पर रखा गया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले जाया जाएगा।  अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में देश का नाम रोशन करने वाले जसपाल राणा (50) के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक गांव टटोर नैनबाग चिलामू सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। गांव के बेटे की मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र के अधिकतर लोग अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देहरादून चल दिए।

 टिहरी गढ़वाल में मुख्य सचिव ने बजरंग सेतु और हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया ये खबर भी पढ़े :  टिहरी गढ़वाल में मुख्य सचिव ने बजरंग सेतु और हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया

राणा के करीबी दोस्त प्रदीप कवि, मोहन सिंह रावत और डॉ. विरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जसपाल बेहद सरल स्वभाव के थे। चार-पांच माह पहले जब वह तीन-चार दिन के लिए गांव आए थे, उस दौरान उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि जसपाल का जन्म उत्तरकाशी जिले में हुआ था, उस दौरान उनके पिता नारायण सिंह आईटीबीपी में तैनात थे। उनकी पढ़ाई मसूरी, दिल्ली आदि जगहों पर हुई। दिल्ली में पढ़ाई के दौरान उन्होंने शूटिंग का प्रशिक्षण भी लिया।

आबा बिरसा मुंडा वे अमर चेतना का नाम, जो हर युग में अन्याय से लड़े: चिदानन्द  ये खबर भी पढ़े : आबा बिरसा मुंडा वे अमर चेतना का नाम, जो हर युग में अन्याय से लड़े: चिदानन्द 

राणा के निधन पर धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, शांति प्रसाद भट्ट, ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, कुंवर सिंह पंवार, सुनील थपलियाल सहित खेल प्रेमियों ने गहरा दुख जताया है।

गुस्साई पत्नी ने  फ्राईपैन उठाकर पति पर हमला कर दिया ये खबर भी पढ़े : गुस्साई पत्नी ने  फ्राईपैन उठाकर पति पर हमला कर दिया

गरीब तबके के बच्चों को निशुल्क दे रहे थे प्रशिक्षण
जसपाल राणा के करीबी प्रदीप कवि ने बताया कि खेलों के प्रति शुरू से ही उनका विशेष लगाव था। वर्ष 2012 से उन्होंने युवाओं को कोचिंग देनी शुरू की। देहरादून में स्थित शूटिंग रेंज में वह क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क निशानेबाजी का प्रशिक्षण देते थे।

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे जसपाल
पूर्व खेल राज्य मंत्री नारायण सिंह राणा के तीन बच्चों में जसपाल सबसे बड़े थे, सुभाष दूसरे और उनके बाद बहन सुषमा राणा हैं। छोटे भाई सुभाष अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज होने के साथ वर्तमान में शूटिंग के कोच भी है। उनकी बहन सुषमा राणा भी निशानेबाज रही है, वह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के परिवार की बहू हैं। जसपाल की बेटी देवांशी राणा ने भी शूटिंग प्रतियोगिता में विश्वकप चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और कांस्य मेडल जीतकर पिता का नाम रोशन किया है। छोटा बेटा युवराज भी निशानेबाजी के क्षेत्र में कैरियर बना रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

पश्चिम बर्दवान। देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरुष के नाम से जाने जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की...
पश्चिम बंगाल 
लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट

लखनऊ। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से इसका असर विमान सेवाओं में दिख रहा है। दिल्ली को जाने वाले...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट

अमेरिकी महिला  ने अमेरिका का पूरा स्कैम भी बताया

एक अमेरिकी महिला : एक अमेरिकी महिला ने भारत से मात्र 25 डॉलर में 1,000 डॉलर की दवा खरीदने के...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी महिला  ने अमेरिका का पूरा स्कैम भी बताया

आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ। आवास आयुक्त ने आज लखनऊ स्थित वृंदावन योजना एवं अवध विहार योजना का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं...
उत्तर प्रदेश 
आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी पूंजी उसकी ‘युवा...
उत्तर प्रदेश 
 मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश

दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट

लखनऊ। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से इसका असर विमान सेवाओं में दिख रहा है। दिल्ली को जाने वाले...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट

आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ। आवास आयुक्त ने आज लखनऊ स्थित वृंदावन योजना एवं अवध विहार योजना का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं...
उत्तर प्रदेश 
आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी पूंजी उसकी ‘युवा...
उत्तर प्रदेश 
 मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने कचहरी स्थानांतरण की फाइल शासन को भेजने के दिये निर्देश

वाराणसी । दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम और महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने कचहरी स्थानांतरण की फाइल शासन को भेजने के दिये निर्देश