आंधी-बारिश से जौनपुर का मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट से मिली  राहत

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जौनपुर  । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार को तेज आंधी और हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। हालांकि मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है और सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस प्रकार अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक बढ़ी और लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर आवाजाही कम हो जाती थी और लोग घरों में रहने को मजबूर थे।

गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेय और ठंडे खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। उधर चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

शनिवार को अचानक मौसम में परिवर्तन को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

स्वामी वेदविद्यानन्द ने स्वामी चिदानन्द से की भेंट, हुआ स्वागत

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उन्हें वेद विद्यालयों की स्थापना, विशुद्ध वैदिक स्वर परम्परा के संरक्षण एवं गुरूकुलों में शास्त्रार्थ संस्कृति...
उत्तराखंड 
स्वामी वेदविद्यानन्द ने स्वामी चिदानन्द से की भेंट, हुआ स्वागत

उत्तर प्रदेश

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा