बारिश से गंगा-यमुना उफान पर, तटबंध सुरक्षित: प्रशासन
नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे
प्रयागराज। लगातार हो रही वर्षा के कारण प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि दोनों नदियों का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से काफी नीचे है और जिले के सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बुधवार सुबह 8 बजे जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज में खतरे का जलस्तर 84.734 मीटर निर्धारित है। यमुना नदी का जलस्तर नैनी में 74.96 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 18 सेंटीमीटर बढ़ा है।
नैनी क्षेत्र में 41.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। गंगा नदी का जलस्तर फाफामऊ में 78.32 मीटर दर्ज किया गया, जहां पिछले 24 घंटे में 31 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। इस क्षेत्र में 22.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।
वहीं, छतनाग में गंगा का जलस्तर 74.59 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 14 सेंटीमीटर बढ़ा है। यहां 28.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों के अनुसार, नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बावजूद स्थिति पूरी तरह सामान्य है और जनपद के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। प्रशासन लगातार जलस्तर पर निगरानी बनाए हुए है तथा किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
