अजीबोगरीब चोरी चोरों ने 132 फीट ऊंचे मोबाइल टावर को किया गायब
बक्सर :बिहार से चोरी की अक्सर ऐसी अजीबोगरीब खबरें आती रहती हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं। ताजा मामला बिहार के बक्सर जिले का है, जहां चोरों ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां चोरों ने डुमराव थाना क्षेत्र से 132 फीट ऊंचा मोबाइल टावर को चुरा लिया है। इसकी भनक तब लगी जब टावर कंपनी के अधिकारी इसको रिपेयर करने के लिए जगह पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां तो टावर ही नहीं है। चोरों ने टावर के साथ-साथ 15 केवीए का जनरेटर और अन्य दूरसंचार उपकरण भी गायब कर दिए। यह टावर जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी की थी। कंपनी कई वर्षों से तकनीकी कारणों से बंद पड़े टावर का निरीक्षण और उसे दोबारा चालू करने आई थी। जैसे ही यह बात टावर कंपनी को पता चली तो उन्होंने पुलिस थाने में इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
जब कंपनी के अधिकारी पहुंचे तो उड़े होश
इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के अधिकारी और तकनीकी टीम टावर का निरीक्षण करने और उसे दोबारा चालू करने के लिए साइट पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि टावर की जगह सिर्फ खाली मैदान पड़ा था। न वहां टावर था, न जनरेटर और न ही कोई केबल। कंपनी के अधिकारी तुरंत डुमराव थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई। वहीं ने शिकायत दर्द कर ली है और मामले की छानबीन कर रही है। बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि डुमराव थाना क्षेत्र में एक टावर चोरी का मामला सामने आया है। जो जमीन के मालिक थे उन्हीं के द्वारा यह टावर लगाया गया था। शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में जुटी पुलिस
बक्सर के एसपी शुभम आर्य और डुमराव पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह किसी शातिर संगठित गिरोह का काम है या फिर इस घटना के पीछे कंपनी और जमीन मालिक के बीच का कोई पुराना विवाद है।
ये खबर भी पढ़े : नालंदा विश्वविद्यालय ने भारत और मंगोलिया के बीच शैक्षणिक ,सांस्कृतिक सहयोग को दी नई ऊंचाईजमीन मालिक का विवाद और पुलिस की जांच
जिस जमीन पर टावर लगा था, उसके मालिक हरिनाद यादव ने बताया कि कंपनी के साथ उनका 12 साल का एग्रीमेंट 2022 में ही खत्म हो चुका था और कंपनी ने 2017 के बाद से उन्हें कोई किराया भी नहीं दिया था। उन्होंने कंपनी को कई नोटिस भी भेजे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
