अरवल-पटना रोड: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, हादसे में चार युवकों की मौत...

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिहार: बिहार में अरवल-पटना नहर रोड स्थित गांधी मैदान के पास बीती देर रात पटना के चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पांच युवक एक कार से अरवल से पटना लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी।

दुर्घटना में चार युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा अरवल-पटना नहर रोड स्थित गांधी मैदान के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी अधिक थी और अनुमानित गति करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा बताई जा रही है। सड़क पर मौजूद एक मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद कार सीधे नहर में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। नहर में डूबी कार को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बचाव अभियान के दौरान कार के अंदर फंसे तीन युवकों के शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकाले गए, जबकि चौथे शव को बाद में क्रेन की सहायता से निकाला गया।

अरवल डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है ,शेष तीन के घर वालों को घटना की सूचना रात में ही दे दी गई थी। मृतकों में पहचाने गए तीन युवक में पटना के बिहटा निवासी रिशांक और मनोज के अलावा कंकड़बाग निवासी अमन शामिल हैं।

अनियंत्रित टोटो ने डायल 112 की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत ये खबर भी पढ़े : अनियंत्रित टोटो ने डायल 112 की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

चौथे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं कार चला रहे रोहित को स्थानीय लोगों ने समय रहते बाहर निकाल लिया। गंभीर रूप से घायल रोहित को इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन देर रात अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और घायल चालक से भी पूछताछ की जाएगी।

 रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे पर हुए हादसे में दंपती व इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत ये खबर भी पढ़े :  रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे पर हुए हादसे में दंपती व इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

मौसी से प्यार, पंचायत ने करवा दी शादी! वैशाली की अनोखी प्रेम कहानी का वीडियो वायरल ये खबर भी पढ़े : मौसी से प्यार, पंचायत ने करवा दी शादी! वैशाली की अनोखी प्रेम कहानी का वीडियो वायरल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत...
कारोबार 
शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण आज ग्लोबल मार्केट...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

तेल अवीव/तेहरान। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस्राइल ने दावा किया है कि...
अंतर्राष्ट्रीय 
मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बहराइच...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

बागपत। बागपत में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू,  सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली, जब प्रयागराज एसटीएफ यूनिट ने अयोध्या के महाराजगंज थाना...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित