किशनगंज सिविल कोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा हेतु आंतरिक शिकायत समिति का हुआ पुनर्गठन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

किशनगंज। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण को लेकर सिविल कोर्ट किशनगंज में आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया गया है।

इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किशनगंज द्वारा आदेश संख्या 96/2026 जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, माननीय उच्च न्यायालय, पटना के निर्देशों एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 की धारा 4(2) के आलोक में समिति का पुनर्गठन किया गया है।

समिति के पूर्व सदस्य एवं तत्कालीन सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-द्वितीय रणधीर कुमार के अन्य न्यायपालिका में स्थानांतरण के बाद यह पुनर्गठन किया गया है। नई समिति में सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग)-प्रथम-सह-एसीजेएम-1 शारदा को अध्यक्ष बनाया गया है।

 खान सर की कोचिंग के बाहर देर रात फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े :  खान सर की कोचिंग के बाहर देर रात फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

वहीं एसडीजेएम रोहित सिन्हा, सिविल कोर्ट की लिपिक सारिका आनंद तथा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. फरजाना बेगम को सदस्य नामित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि समिति प्रत्येक तीन माह पर बैठक आयोजित करेगी तथा अपनी रिपोर्ट प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपेगी।

इसके बाद रिपोर्ट को आवश्यक कार्रवाई एवं अवलोकन के लिए उच्च न्यायालय, पटना भेजा जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय से जारी ज्ञापन संख्या 1654-58, दिनांक 5 जून 2026 के माध्यम से समिति के सभी सदस्यों तथा सिविल कोर्ट किशनगंज के सिस्टम ऑफिसर को आदेश की प्रति प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचे पवन सिंह, बोले- पार्टी मेरी मां ये खबर भी पढ़े : भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचे पवन सिंह, बोले- पार्टी मेरी मां

न्यायालय प्रशासन का मानना है कि समिति के पुनर्गठन से कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं शिकायतों के त्वरित निवारण की व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

खान सर ने नहीं किया सरेंडर, वकील बोले- FIR पूरी तरह गलत; अब अग्रिम जमानत की तैयारी ये खबर भी पढ़े : खान सर ने नहीं किया सरेंडर, वकील बोले- FIR पूरी तरह गलत; अब अग्रिम जमानत की तैयारी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुजराती गायिका किंजल व अभिनेत्री मोनल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

उज्जैन। प्रसिद्ध गुजराती गायिका किंजल दवे और फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर ने रविवार तड़के मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचकर विश्व...
राज्य  मध्य प्रदेश 
गुजराती गायिका किंजल व अभिनेत्री मोनल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

गुजरात के सूरत में ईटीपी प्लांट की टंकी में उतरे 4 सफाई कर्मियों की मौत

सूरत। गुजरात के सूरत शहर के खांड बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां की चौर्यासी डेयरी...
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
गुजरात के सूरत में ईटीपी प्लांट की टंकी में उतरे 4 सफाई कर्मियों की मौत

"नशामुक्त छत्तीसगढ़" अभियान के तहत अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से अधिक गांजा बरामद

रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा "नशामुक्त छत्तीसगढ़" विजन के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना टिकरापारा पुलिस को एक...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
"नशामुक्त छत्तीसगढ़" अभियान के तहत अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से अधिक गांजा बरामद

रायगढ़: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के...
छत्तीसगढ़ 
रायगढ़: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

कानपुर। मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के रहे हैं। इन उपलब्धियों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश

उत्कर्ष चौधरी ने बढ़ाया मानः जेईइ मेन्स में 99.61 परसेंटाइल के बाद जी एडवांस्ड में मिली सफलता

बस्ती - शहर के खौरहवा मोहल्ला निवासी शिक्षक अजय प्रताप चौधरी व शिक्षिका कविता चौधरी के बड़े पुत्र उत्कर्ष चौधरी...
उत्तर प्रदेश 
उत्कर्ष चौधरी ने बढ़ाया मानः जेईइ मेन्स में 99.61 परसेंटाइल के बाद जी एडवांस्ड में मिली सफलता

होम्योपैथी ,एलोपैथिक मेडिकल कैंप व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

बस्ती - वामा सारथी की अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
होम्योपैथी ,एलोपैथिक मेडिकल कैंप व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

संविदा कर्मियों का कोड लाक, ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के लिये भटक रहे है लोग

बस्ती - आरटीओ विभाग में संविदा कर्मचारियों का कोड लाक हो जाने के कारण लोगों को ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों का कोड लाक, ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के लिये भटक रहे है लोग