खान सर ने नहीं किया सरेंडर, वकील बोले- FIR पूरी तरह गलत; अब अग्रिम जमानत की तैयारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना। चर्चित शिक्षक Faizal Khan उर्फ खान सर के सरेंडर की अटकलों के बीच शनिवार को नया मोड़ आ गया। जहां पूरे दिन उनके पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की चर्चा होती रही, वहीं अदालत में उनकी जगह उनके वकील पहुंचे और साफ कर दिया कि खान सर सरेंडर नहीं करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनके मुवक्किल को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी तथ्यात्मक रूप से गलत है।

खान सर के अधिवक्ता ने कहा कि उनके मुवक्किल ने किसी को गोली चलाने का निर्देश नहीं दिया था और न ही घटना में उनकी कोई भूमिका है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बिना पर्याप्त आधार के गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

पत्नी से बातचीत और पैसों के विवाद में युवक की हत्या, एसपी ने किया खुलासा   ये खबर भी पढ़े : पत्नी से बातचीत और पैसों के विवाद में युवक की हत्या, एसपी ने किया खुलासा

जानकारी के अनुसार, शनिवार को ही अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने की कोशिश की गई थी, लेकिन अदालत का समय समाप्त हो जाने के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। अब सोमवार को जमानत याचिका दाखिल किए जाने की संभावना है। ऐसे में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक पुलिस के पास गिरफ्तारी का विकल्प खुला हुआ है।

सीवान: बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा, महिला की मौत, गांव में पसरा मातम  ये खबर भी पढ़े : सीवान: बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा, महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

उधर, शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक पटना पुलिस की टीम खान सर के कोचिंग संस्थान के आसपास मौजूद रही। बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने के कारण पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता थी, इसलिए बलपूर्वक गिरफ्तारी से परहेज किया गया।

पटना कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग मामले में किया सरेंडर, पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ी कानूनी मुश्किलें ये खबर भी पढ़े : पटना कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग मामले में किया सरेंडर, पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ी कानूनी मुश्किलें

शनिवार सुबह छात्रों को संदेश भी मिला कि खान सर सुबह 10 से 11 बजे तक कक्षा लेंगे, लेकिन वे सामने नहीं आए। इसके बजाय उनके वकील ने मीडिया के सामने उनका पक्ष रखा और उन्हें निर्दोष बताया।

मामला कोचिंग संस्थान के बाहर हुई कथित फायरिंग से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, दोनों सुरक्षा गार्डों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने फायरिंग की थी। पुलिस का दावा है कि अंगरक्षकों ने बयान में कहा है कि हंगामे और मारपीट की स्थिति के बीच खान सर ने कथित तौर पर फायरिंग करने को कहा था, जिसके बाद उन्होंने गोली चलाई।

हालांकि खान सर के पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

पटना पुलिस ने इस मामले में खान सर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका पर क्या कदम उठाया जाता है और उससे पहले पुलिस खान सर के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। यह मामला बिहार में शिक्षा जगत और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जनपद में तत्काल प्रभाव से 29 अगस्त तक धारा 163 लागू

बस्ती - अपर जिला मजिस्टेªट ने पूरे जनपद में तत्काल प्रभाव से 29 अगस्त 2026 तक धारा 163 का प्रतिबंधात्मक...
उत्तर प्रदेश 
जनपद में तत्काल प्रभाव से 29 अगस्त तक धारा 163 लागू

दिल्ली: जंतर-मंतर पर सीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन...
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली: जंतर-मंतर पर सीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

31 अगस्त तक नदियों में नहीं पकड़ सकेंगे मछली

बस्ती - जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया है कि वर्षा ऋतु में भारतीय मेजर्स कार्प मछलियों कतला, रोहू व नैन...
उत्तर प्रदेश 
31 अगस्त तक नदियों में नहीं पकड़ सकेंगे मछली

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 88 मामलें,6 का मौके पर निस्तारण

बस्ती - जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील भानपुर में उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षा...
उत्तर प्रदेश 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 88 मामलें,6 का मौके पर निस्तारण

कन्या विवाह सहायता योजना बनी श्रमिक परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सहारा

बस्ती - उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड...