जनपद में तत्काल प्रभाव से 29 अगस्त तक धारा 163 लागू

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - अपर जिला मजिस्टेªट ने पूरे जनपद में तत्काल प्रभाव से 29 अगस्त 2026 तक धारा 163 का प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिया है। इस संबंध में उन्होने बताया कि पड़ने वाली विभिन्न राष्ट्रीय/स्थानीय त्यौहार एवं परीक्षाए होनी है, यथा 26 जून को मोहर्रम 04 अगस्त को चेहल्लुम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस तथा 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद/बारावफात व 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार है। उक्त के अतिरिक्त 08, 09 व 10 जून को आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा, 14 जून को प्रवक्ता (पुरूष/महिला), राजकीय इण्टर कालेज (प्रा0) परीक्षा, 21 जून को नीट यू.जी. परीक्षा-2026 है।उन्होने बताया कि जनपद में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं को नकलविहीन, सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के  दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के अन्तर्गत ये आदेश लागू किए गये है।
उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का प्रतिबन्धित/अवैध अस्त्र-शस्त्र जैसे आग्नेयास्त्र, बन्दूक, पिस्टल, राइफल, रिवाल्वर, तलवार, कटार, गुप्ती, चाकू, लाठी, स्टिक, भाला, बरछा, फरसा, गड़ासा एवं किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ जैसे-हथगोला, बारूद, तेजाब आदि लेकर नही चलेंगा। उन्होने कहा कि लाइसेंसी शस्त्र धारको को खुलेआम शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबन्धित किया गया है। कोई भी व्यक्ति मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के विपरीत ध्वनि विस्तारण यंत्रों का प्रयोग नही करेंगा।
उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों एवं परीक्षको तथा परीक्षा संचालन से संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति प्रवेश नही करेंगा। कोई भी व्यक्ति अनुचित मुद्रण अथवा प्रकाशन द्वारा परीक्षार्थियों को गुमराह नही करेंगा। परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारण यंत्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित है। उन्होने बताया कि किसी भी व्यक्ति/पार्टी द्वारा कलेक्टेªट परिसर या उसके आस-पास धरना प्रदर्शन, घेराव या चक्का जाम अथवा हड़ताल पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेंगा।
उन्होने कहा कि राजनैतिक दलों/धार्मिक संगठनों तथा समस्त विभागों के समस्त सरकारी सेवको तथा मान्यता प्राप्त संघ/महासंघ/परिसंघ को धरना, सांकेतिक प्रदर्शन अथवा हड़ताल का आयोजन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेंगा, जिससे किसी जाति विशेष अथवा धर्म विशेष व्यक्तियो को आघात पहुॅचे तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था कुप्रभावित हो।
उन्होने बताया है कि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों, सिक्ख समुदाय के धार्मिक हथियार के रूप में कृपाण धारण करने, बूढे/दिव्यांग के छड़ी/लाठी का प्रयोग करने, शव यात्रा, वैवाहिक कार्यक्रम करने वाले लोगो पर लागू नही होंगा किन्तु ध्वनि विस्तारक यत्रों के प्रयोग के लिए पूर्व अनुमति लेनी होंगी।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु...
उत्तर प्रदेश 
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तारी की आशंका के बीच पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर,अग्रिम जमानत के लिए दाखिल की याचिका

पटना। चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में संभावित गिरफ्तारी की आशंका को देखते...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
गिरफ्तारी की आशंका के बीच पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर,अग्रिम जमानत के लिए दाखिल की याचिका

महुली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया गया सुपुर्द

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार  मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
महुली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया गया सुपुर्द

उत्तर प्रदेश

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु...
उत्तर प्रदेश 
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

महुली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया गया सुपुर्द

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार  मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
महुली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया गया सुपुर्द

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना धनघटा परिसर में निर्माणाधीन मेस का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर, आज  जिलाधिकारी  आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्तरुप से थाना धनघटा परिसर...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना धनघटा परिसर में निर्माणाधीन मेस का किया गया निरीक्षण

उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा  के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया

संत कबीर नगर ।  उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा  का जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर का...
उत्तर प्रदेश 
 उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा  के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया