देवरिया पुलिस ने स्कॉर्पियो से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब पकड़ी, चालक फरार
देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद की बनकटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार को एक कार पकड़ी है। उसमें भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद हुई है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया था, जिसकी तलाश की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक वाहन के जरिए अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंगुरी सराय के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर गन्ने के खेत और झाड़ियों का सहारा लेकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन से 32 पेटी अंग्रेजी शराब और 6 पेटी बीयर बरामद हुई।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बरामद शराब की कुल मात्रा 348 लीटर से अधिक बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
