तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह जीएलए यूनिवर्सिटी के सामने करीब 06 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और कई हिस्सों में टूट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपित ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रक के नीचे ही फंस गया था। हादसे के बाद हाईवे पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके कारण दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।

मैगलगंज से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई 18वीं विशाल कांवड़ यात्रा ये खबर भी पढ़े : मैगलगंज से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई 18वीं विशाल कांवड़ यात्रा

घटना की जानकारी मिलते ही पीआरबी 1880 और पीआरबी 8418 की पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्काल थाना जैत को सूचित किया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया। ट्रक के नीचे फंसे चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस द्वारा की गई शिनाख्त में मृतक की पहचान मुनेश (26 वर्ष) पुत्र देवीचरण के रूप में हुई है, जो जनपद मथुरा के थाना नौहझील के अंतर्गत ग्राम मुकदमपुर का निवासी था। परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।

जैंत थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक चालक की पहचान की जा सके। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मोत

लखीसराय। ब‍िहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर के बाहर भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।...
बिहार 
बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मोत

नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

बैटरी विस्फोट से मकान में लगी आग, हादसे में दो की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में पश्चिमी जिले के रघुबीर नगर में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी फटने से एक मकान में...
दिल्ली 
बैटरी विस्फोट से मकान में लगी आग, हादसे में दो की मौत

लखीसराय भगदड़ : डीएम ने बताया- भीड़ बढ़ने से बैरिकेडिंग टूटा और लोग गिरते गए

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के समीप सावन के सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर...
राज्य  बिहार 
लखीसराय भगदड़ : डीएम ने बताया- भीड़ बढ़ने से बैरिकेडिंग टूटा और लोग गिरते गए

नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस ने शवों को...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस ने शवों को...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

लापरवाही : भीखमपुर चौराहे पर जलभराव से कांवरियों और राहगीरों को मुसीबत

भीखमपुर-खीरी,17 अगस्त(तरुणमित्र)। विकासखंड मितौली क्षेत्र के कस्ता-ममरी मार्ग पर शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों के दोनों किनारों...
उत्तर प्रदेश 
लापरवाही : भीखमपुर चौराहे पर जलभराव से कांवरियों और राहगीरों को मुसीबत

असम में बाढ़ का असर 170 गांवों में, 51869 नागरिक अभी भी प्रभावित

गुवाहाटी। असम में नदियों का जलस्तर तेजी के साथ घट रहा है। सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
असम में बाढ़ का असर 170 गांवों में, 51869 नागरिक अभी भी प्रभावित