308 करोड़ के केशकाल घाट बायपास मार्ग का उप मुख्यमंत्री साव ने  किया निरीक्षण

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

कोंडागांव । छत्तीसगढ़ केउप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज शनिवार काे रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास रुट का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ बायपास के दोनों छोरों का निरीक्षण कर बायपास के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

साव ने अधिकारियों से कहा कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए यह बायपास अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका तेजी से निर्माण कर आवाजाही शुरू करना सरकार की प्राथमिकता में है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 308 करोड़ रुपये की लागत से 11.38 किमी लंबे केशकाल घाट बायपास का निर्माण किया जा रहा है। इस बायपास में दो वृहद और दो मध्यम पुल भी बनाए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोंडागांव जिले के केशकाल से सलना तक सड़क मजबूतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। साव नजदीक के बेड़मा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। विधायक नीलकंठ टेकाम और कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

उर्वरक विक्रेता के द्वारा निर्देशों का उल्लंघन करने पर होगी कठोर कार्यवाही - डीएम

बस्ती - जनपद में खरीफ अभियान 2026 में कृषको को निर्धारित दरों पर उनकी जोत के अनुसार संस्तुत मात्रा में...
उत्तर प्रदेश 

निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु करे ऑनलाइन आवेदन - गंगाधर दुबे

बस्ती - उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना में जनपद बस्ती में वित्तीय वर्ष 2026-27 में...

जनपद में तत्काल प्रभाव से 29 अगस्त तक धारा 163 लागू

बस्ती - अपर जिला मजिस्टेªट ने पूरे जनपद में तत्काल प्रभाव से 29 अगस्त 2026 तक धारा 163 का प्रतिबंधात्मक...

दिल्ली: जंतर-मंतर पर सीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन...
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली: जंतर-मंतर पर सीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

31 अगस्त तक नदियों में नहीं पकड़ सकेंगे मछली

बस्ती - जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया है कि वर्षा ऋतु में भारतीय मेजर्स कार्प मछलियों कतला, रोहू व नैन...