करोड़ों रुपये विवाद में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप
हांसी। हिसार चुंगी के समीप स्थित विकास नगर कालोनी में पूर्व सैनिक के जहर खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद शंकर, शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई बलवान सिंह व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
ये खबर भी पढ़े : पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग में दो शार्प शूटर गिरफ्तार, विदेशी हथियार और बाइक बरामदमृतक की पहचान भगाना निवासी 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक सुंदर पंघाल के बेटे एडवोकेट मनजीत सिंह के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के बेटे एडवोकेट मनजीत ने शनिवार काे बताया कि उसके पिता शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे। रात 8 बजे संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद मिला। सुबह दोबारा कॉल करने पर फोन तो चालू था, लेकिन बात नहीं हो सकी।
ये खबर भी पढ़े : गुरुग्राम में एक साथ उठीं पांच अर्थियां, होटल अग्निकांड में अग्रवाल परिवार हुआ खत्म सुबह करीब 7 बजे परिवार को आत्महत्या की सूचना मिली। मनजीत के मुताबिक मृतक सुंदर सेना से सेवानिवृत होने के बाद से प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। उसका पूनम व उसके परिवार के लोगों के साथ करोड़ों के लेनदेन का विवाद चल रहा था।
मनजीत ने आरोप लगाया कि उनके पिता के चार से पांच करोड़ रुपये फंसे हुए थे। मनजीत ने बताया कि आरोपियों ने रुपये न लौटाने की सूरत में प्रॉपर्टी ट्रांसफर के दस्तावेजों पर साइन किए थे लेकिन बाद में पता चला कि ऐसे ही दस्तावेज कई अन्य लोगों को भी दे रखे थे।
मनजीत के अनुसार सुसाइड नोट में पूनम, उसके ससुर होशियार सिंह, उसकी सास और एक ड्राइवर कुलदीप सिंह का नाम है। मनजीत ने बताया कि ड्राइवर कुलदीप तो कई बार उसके पापा को फोन कर धमकी देता था।
मनजीत ने बताया कि एक केस में पूनम पहले भी जेल जा चुकी है और वह कहती थी कि पहले भी कुछ नहीं बिगड़ा, और आगे भी कुछ नहीं बिगड़ेगा। अतिरिक्त थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मृतक की पेंट की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों के नाम लिखें गए हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि जिस मकान में शव मिला है, उसका मृतक सुंदर से कोई आर्थिक लेनदेन था या नहीं।जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर दो महिलाओं सहित 4 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या या हत्या की पुष्टि हो पाएगी।
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
