गुरुग्राम में एक साथ उठीं पांच अर्थियां, होटल अग्निकांड में अग्रवाल परिवार हुआ खत्म

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुरुग्राम। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिश स्टे में लगी आग में जिंदा जले गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार के पांचों सदस्यों का गुरुवार को सेक्टर-32 श्मशान घाट में नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ परिवार के पांच सदस्यों की मौत सेक्टर-46 से लेकर पूरे गुरुग्राम में शोक की लहर है।

हादसे में जान गंवाने वाले सीए विवेक अग्रवाल को उनके चचेरे भाई, पत्नी तर्जनी अग्रवाल को भाई, मां प्रेमलता अग्रवाल को देवर, और दोनों बेटियों जीविशा और वारिया को चचेरे भाइयों ने मुखाग्नि दी। पांचों परिजन मंगलवार को बीमार पिता राधेश्याम अग्रवाल को देखने दिल्ली पहुंचे थे।

साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती पिता का हाल जानने के बाद परिवार मालवीय नगर के होटल फ्लोरिश में ठहरा था। बुधवार सुबह ब्रेकफास्ट के समय होटल में लगी भीषण आग में सभी झुलस गए।

पानीपत:  सफाई कर्मियाें की हड़ताल खत्म, हरियाणा सरकार ने कई मांगे मानी ये खबर भी पढ़े : पानीपत:  सफाई कर्मियाें की हड़ताल खत्म, हरियाणा सरकार ने कई मांगे मानी

आग में फंसे विवेक अग्रवाल को परिवार को बचाने का जब कोई रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने अपने मामा के बेटे को रोते हुए फोन करके कहा था कि-हम चारों तरफ से भीषण आग में फंस गए हैं, दम घुट रहा है।

मेट्रोमोनियल ऐप: शादी का झांसा देकर 45 लाख की साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : मेट्रोमोनियल ऐप: शादी का झांसा देकर 45 लाख की साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

हमारी बेटियों को कैसे भी करके बचा लो। इसके चंद सेकेंड में ही पूरा परिवार आग की भेंट चढ़ गया। दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार को शव गुरुग्राम के सेक्टर-46 स्थित विवेक अग्रवाल के आवास पर लाए गए। करीब सवा तीन बजे पांचों शवों को अंतिम संस्कार के लिए सेक्टर-32 श्मशान घाट ले जाया गया। नम आंखों से परिवार को रिश्तेदारों ने विदाई दी।

आग हादसे में जाने गंवाने वाले विवेक अग्रवाल इंश्योरेंस देखो नामक कंपनी में फाइनेंशियल हेड थे। उनकी पत्नी तर्जनी अग्रवाल पेशे से इवेंट मैनेजर थीं। साथ ही वह वंचित बच्चों के लिए एक एनजीओ भी चलाती थीं। वह मॉडलिंग भी करती थीं।

नगर पालिका महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी, कई अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर  ये खबर भी पढ़े : नगर पालिका महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी, कई अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर

वर्ष 2023 में तर्जनी ने मिसेज इंडिया का खिताब जीता था। बड़ी बेटी जीविशा बेंगलुरु में बीटेक कर रही थी। दादा के बीमार होने की खबर मिलते ही वह फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंची थी। छोटी बेटी वारिया भी साथ थी।

दोनों का घर का नाम एंजल और पर्ल था। हादसे के बाद सेक्टर-46 स्थित विवेक के घर पर सन्नाटा छा गया है। यह कोठी तर्जनी के पिता प्रेम बंसल ने बेटी और दामाद को गिफ्ट में दी थी। विवेक के पिता राधेश्याम अग्रवाल अभी भी दिल्ली के मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित

बिजनौर। जनपद में चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के अंतर्गत नगर पालिका परिषद किरतपुर ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित

नेपाल : सीमा विवादित बयान पर विरोध तेज, छात्र संगठनों ने की प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग

काठमांडू। नेपाल की विपक्षी वामपंथी दलों से जुड़े छात्र संगठनों ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के विवादित सीमा संबंधी बयान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल : सीमा विवादित बयान पर विरोध तेज, छात्र संगठनों ने की प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग

उत्तर प्रदेश

बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित

बिजनौर। जनपद में चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के अंतर्गत नगर पालिका परिषद किरतपुर ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित

विश्व पर्यावरण दिवस पर लक्ष्य के अनुरूप हो पौधारोपण, संरक्षण पर भी दें विशेष ध्यान: कृष्णा पासवान

कौशाम्बी। जिले में प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने गुरुवार को मां शीतला देवी अतिथि गृह,...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस पर लक्ष्य के अनुरूप हो पौधारोपण, संरक्षण पर भी दें विशेष ध्यान: कृष्णा पासवान