नेपाल : सीमा विवादित बयान पर विरोध तेज, छात्र संगठनों ने की प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल की विपक्षी वामपंथी दलों से जुड़े छात्र संगठनों ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के विवादित सीमा संबंधी बयान के विरोध में गुरुवार को काठमांडू में प्रदर्शन किया। प्रदनर्शनकरियो ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के बयान से राष्ट्रीय हित और संप्रभुता पर आघात पहुंचा है।

विभिन्न वामपंथी दलों से जुड़े करीब एक दर्जन छात्र संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके बयान को 'राष्ट्रविरोधी' बताया। विरोध सभा में नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सुदेश पराजुली ने कहा कि संसद में दिया गया वक्तव्य राष्ट्र के हितों पर गंभीर प्रहार के समान है।

पराजुली ने कहा कि देश चलाना चाय पीकर रैप गाने जैसा आसान काम नहीं है। कल तक काठमांडू में बालेन शाह के रूप में उभरे बालेंद्र शाह आज संसद पहुंचने के बाद भारतीय शाह के रूप में दिखाई दे रहे हैं। इसी सोच और अभिव्यक्ति की निंदा तथा भर्त्सना करने के लिए हमारी पार्टी माइतीघर में खड़ी होकर खबरदारी कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय हितों के विरुद्ध खड़ी दिखाई दे रही है। पराजुली ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसे शासकों को जनता की ताकत का एहसास कराने और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हुई है।

 नेपाल में प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति से असंतुष्ट न्यायाधीश मल्ल लंबी छुट्टी पर ये खबर भी पढ़े :  नेपाल में प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति से असंतुष्ट न्यायाधीश मल्ल लंबी छुट्टी पर

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के बयान के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से अपने रुख पर पुनर्विचार करने की मांग की। विपक्षी दलों और विभिन्न राजनीतिक समूहों की ओर से भी इस मुद्दे पर लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है, जिससे नेपाल की राजनीति में सीमा संबंधी बहस और तेज होती दिखाई दे रही है।

नेपाल की यूएमएल पार्टी पदाधिकारियों ने मांगा अध्यक्ष के पी शर्मा ओली का इस्तीफा ये खबर भी पढ़े : नेपाल की यूएमएल पार्टी पदाधिकारियों ने मांगा अध्यक्ष के पी शर्मा ओली का इस्तीफा

ईरान के हमलों से कुवैत, बहरीन में अफरा-तफरी, अमेरिकी सेना ने मार गिराए ड्रोन-मिसाइल, लेबनान में धमाके ये खबर भी पढ़े : ईरान के हमलों से कुवैत, बहरीन में अफरा-तफरी, अमेरिकी सेना ने मार गिराए ड्रोन-मिसाइल, लेबनान में धमाके

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विवाह के नाम पर नाबालिग किशोरियों की मानव तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

मास्टरमाइंड युवती लिव-इन पार्टनर संग चला रही थी गैंग
उत्तर प्रदेश 
विवाह के नाम पर नाबालिग किशोरियों की मानव तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जहर देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में 21 साल की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने पति के साथ...
उत्तर प्रदेश 
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जहर देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

खाली प्लाटों में पड़ा कूड़ा, जमीन मालिकों को नोटिस देने के निर्देश

जमीन मालिकों को खाली प्लाट की बाउंड्री करवाना अनिवार्य

बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित

बिजनौर। जनपद में चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के अंतर्गत नगर पालिका परिषद किरतपुर ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित