मालवीय नगर की आग में इंसानियत का चेहरा बने अरमान, कई जिंदगियां बचाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में हुई भीषण अग्निकांड की उस काली सुबह जब चारों ओर चीख-पुकार, धुआं और मौत का मंजर था, तब एक शख्स ने अपनी सूझबूझ और इंसानियत से कई लोगों के लिए उम्मीद की किरण जगा दी। यह शख्स थे अरमान, जिन्होंने अपने नुकसान की परवाह किए बिना अपनी दुकान के गद्दों और चादरों को लोगों की जान बचाने के लिए इस्तेमाल कर दिया।

अरमान ने बताया कि सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें फोन आया कि उनकी दुकान के सामने स्थित होटल में भीषण आग लग गई है। फोन करने वाले ने उन्हें जल्द पहुंचकर अपना सामान बचाने की सलाह दी। लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो सामने का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। होटल की निचली मंजिल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकल रही थीं, काला धुआं पूरे इलाके में फैल चुका था और लोग जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे थे।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-06-04 at 16.24.11 (1)

ऐसे में अरमान ने अपनी दुकान के नुकसान की चिंता छोड़ दी। उन्होंने तुरंत दुकान से गद्दे निकालकर सड़क पर बिछाने शुरू कर दिए ताकि ऊपरी मंजिलों में फंसे लोग नीचे कूदकर अपनी जान बचा सकें। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इन गद्दों की मदद से कम से कम सात लोगों की जान बचाई जा सकी।

इतना ही नहीं, अरमान ने अपनी दुकान की सभी चादरें भी राहत कार्य में लगा दीं। घायल और बेहोश लोगों को उन्हीं चादरों के सहारे सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया और एंबुलेंस तक ले जाने में मदद की गई। जब हर तरफ अफरातफरी और भय का माहौल था, तब अरमान और उनके साथियों ने मानवता का परिचय देते हुए बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई।

मालवीय नगर अग्निकांड ने जहां कई परिवारों को गहरा जख्म दिया है, वहीं अरमान जैसे लोगों ने यह साबित कर दिया कि मुश्किल समय में इंसानियत सबसे बड़ी ताकत होती है। उनकी बहादुरी और संवेदनशीलता की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है और लोग उन्हें इस त्रासदी का असली हीरो बता रहे हैं।"जब लोग अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे, तब अरमान दूसरों की जान बचाने में जुटे थे।" मालवीय नगर की इस त्रासदी में उनका यह साहस और सेवा भाव लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ईसीएल की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; 20 मकान ध्वस्त

ईसीएल का दावा: प्रभावित परिवारों को 22 जुलाई 2026 को दी नोटिस पश्चिम बर्दवान। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने अवैध...
पश्चिम बंगाल 
ईसीएल की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; 20 मकान ध्वस्त

प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत

असम के बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटी केंद्र सरकार नई दिल्ली। असम के सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत

बाढ़ से पहले ही जर्जर हुआ करोड़ों की लागत से बना आपदा भवन, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

जिलाधिकारी ने टेढ़ागाछ प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा  किशनगंज। टेढ़ागाछ प्रखंड की चिल्हनियां पंचायत में करोड़ों रुपये...
बिहार 
बाढ़ से पहले ही जर्जर हुआ करोड़ों की लागत से बना आपदा भवन, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

केजरीवाल का पोस्ट, आखिर सरकार को क्या हो गया है? जो छात्रों पर फायरिंग की

AAP ने सरकार को घेरा नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल...
राष्ट्रीय 
केजरीवाल का पोस्ट, आखिर सरकार को क्या हो गया है? जो छात्रों पर फायरिंग की

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर कंगना के तीखे बोल,पालन-पोषण और सोच पर उठाए सवाल

कंगना रनौत के बयान ने मचाई सियासी हलचल, कांग्रेस और AIMIM ने साधा निशाना नई दिल्ली। अभिनेत्री और भाजपा सांसद...
राष्ट्रीय 
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर कंगना के तीखे बोल,पालन-पोषण और सोच पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश

बंद मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना... ताला तोड़ा तो निकला शव

महिला के सिर पर मिले चोट के निशान, बेरहमी से हत्या की आशंका आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में...
उत्तर प्रदेश 
बंद मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना... ताला तोड़ा तो निकला शव

रेडक्रास सोसाइटी ने सदाशिव इण्टर कॉलेज फतेहपुर में बच्चों को वितरित की होम्योपैथिक दवाइयां

फतेहपुर  । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व...
उत्तर प्रदेश 
रेडक्रास सोसाइटी ने सदाशिव इण्टर कॉलेज फतेहपुर में बच्चों को वितरित की होम्योपैथिक दवाइयां

किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी बुजुर्ग समेत पांच गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर की मदद से सुरंग की खोज मोहनलालगंज , लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने किशोरी को पीजीआई के...
उत्तर प्रदेश 
किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी बुजुर्ग समेत पांच गिरफ्तार