ईरान के हमलों से कुवैत, बहरीन में अफरा-तफरी, अमेरिकी सेना ने मार गिराए ड्रोन-मिसाइल, लेबनान में धमाके

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कुवैत सिटी/मनामा/बेरूत/वाशिंगटन। ईरान ने अमेरिका के साथ चल रहे शांति समझौते के प्रयासों के बीच कुवैत और बहरीन पर हवाई हमला कर अपना इरादा साफ कर दिया है। कुवैत और बहरीन अमेरिका के सहयोगी देश हैं। दोनों जगह अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने स्वीकार किया है कि उसने इन देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान इस समय लेबनान पर हो रहे इजराइली हमलों से बिफरा हुआ है। इजराइल लेबनान में जड़ें जमा चुके ईरान समर्थक आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के ठिकानों को तहस-नहस कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से हमले रोकने की अपील बेअसर साबित हुई है।

कुवैत टाइम्स, गल्फ न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत की हवाई सुरक्षा प्रणाली इस समय दुश्मन के ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब दे रही है। कुवैती सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने मंगलवार देररात घोषणा की कि देश पर ड्रोन और मिसाइल हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि हवाई सुरक्षा प्रणालियां दुश्मन के ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब दे रही हैं। जनरल स्टाफ ने बाद में एक बयान में कहा कि अभी भी धमाके हो रहे हैं।

ट्रंप ,जेलेंस्की और नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में अहम बैठक ये खबर भी पढ़े : ट्रंप ,जेलेंस्की और नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में अहम बैठक

अमेरिकी सेना ने इन हमलों का जोरदार मुकाबला किया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसने ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों को 'हरा दिया' है। उसने अपने पड़ोसी देशों पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की एक पूरी शृंखला को "सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया" है। साथ ही ईरान के केशम द्वीप पर आत्मरक्षा में जवाबी हमले किए हैं। सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा, "ईरान ने पड़ोसी देशों की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। उनमें से कोई भी अपने तय निशाने पर नहीं पहुंच पाई। कुवैत पर दागी गई दो ईरानी मिसाइलें अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही गिर गईं या रास्ते में ही टूटकर बिखर गईं। बहरीन पर दागी गई तीन मिसाइलों को अमेरिका और बहरीन की हवाई सुरक्षा प्रणालियों ने बीच में ही रोक लिया।"

बहरीन के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि हमले की आहट मिलते ही सुरक्षा सायरन बजाए गए। मंत्रालय के अनुसार, बहरीन ने अपना हवाई क्षेत्र भी बंद कर दिया है और नागरिक उड़ानों को रोक दिया है। इस बीच कुवैत के गृह मंत्रालय ने जनता से अपील की कि वे किसी भी मिसाइल के टुकड़े, संदिग्ध वस्तु या मलबे के पास न जाएं और न ही उन्हें छुएं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि उसकी सेना ने एक खाली तेल टैंकर को बेकार कर दिया है। यह टैंकर अरब खाड़ी में स्थित एक ईरानी बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश कर रहा था। कमांड ने कहा कि एक अमेरिकी विमान ने बोत्सवाना के झंडे वाले एमटी लेक्सी के इंजन कक्ष पर हेलफायर मिसाइल दागी। इससे बाद टैंकर खर्ग द्वीप तक नहीं पहुंच पाया। नाकाबंदी लागू होने के बाद से अमेरिकी सेना ने अब तक छह कमर्शियल जहाजों को बेकार कर दिया है और 122 अन्य जहाजो का रास्ता बदलने को मजबूर किया है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को दक्षिणी लेबनान पर हुए इजराइली हमलों में पांच लोग मारे गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है और 48 लोग घायल हुए। मंत्रालय ने बयान में कहा कि इन हमलों में घायल होने वालों में तेबनिन सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर और पांच कर्मचारी शामिल हैं। धमाकों से इस अस्पताल को भी नुकसान पहुंचा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 केला खाने का सही समय, इस वक्त खाने से नहीं होंगी स्वास्थ समस्याएं

केला  :केला एक ऐसा फल है जिसे एनर्जी का पावरहाउस माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन B6 और फाइबर...
लाइफस्टाइल 
 केला खाने का सही समय, इस वक्त खाने से नहीं होंगी स्वास्थ समस्याएं

 भारत-अमेरिका सहयोग पर जेडी वेंस मोदी के बीच हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली: अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने PM मोदी से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म...
अंतर्राष्ट्रीय 
 भारत-अमेरिका सहयोग पर जेडी वेंस मोदी के बीच हुई अहम चर्चा

 नमाज पढ़ने पहुंचा कारी सईद अब्दुल अजीज गेट पर  गिरा और मर गया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान से बड़ी खबर आई है। इस्लामाबाद की मस्जिद में लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ कैडर की संदिग्ध मौत हो...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नमाज पढ़ने पहुंचा कारी सईद अब्दुल अजीज गेट पर  गिरा और मर गया

आज का राशिफल 9 अगस्त 2026:दिन कुछ राशियों के लिए धन और प्यार के लिए उत्तम 

मेष आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है और मेहनत की सराहना होगी। नौकरीपेशा...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 9 अगस्त 2026:दिन कुछ राशियों के लिए धन और प्यार के लिए उत्तम 

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी