मालवीय नगर अग्निकांड पर बहस तेज, कांग्रेस नेत्री ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
नीरज अवस्थी
नई दिल्ली। मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर कांग्रेस नेत्री नाज़िया दानिश ने प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं संबंधित विभागों की लापरवाही को उजागर करती हैं।
नाज़िया दानिश ने कहा कि यदि प्रतिष्ठान के पास फायर एनओसी नहीं थी और भवन में नियमों के विपरीत बदलाव किए गए थे, तो संबंधित विभागों ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। कांग्रेस नेत्री ने सरकार और प्रशासन से आग सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर राजधानी भर में विशेष अभियान चलाने की मांग भी की।
ये खबर भी पढ़े : दिल्ली के उपराज्यपाल दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के सीडीई-आईईडीएस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिलनाज़िया दानिश ने कहा कि केवल हादसे के बाद कार्रवाई करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
