डॉ. सूर्यकांत बने वायु मित्र अभियान के राष्ट्रीय संयोजक

— वायु प्रदूषण के खिलाफ शुरू हुआ वायु मित्र अभियान

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “ वायु मित्र अभियान ” की शुरुआत की गई है। इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ.सूर्यकान्त को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अभियान स्वच्छ वायु को प्रत्येक नागरिक का अधिकार मानते हुए जनभागीदारी, जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन तथा नीति समर्थन के माध्यम से “ स्वच्छ वायु–स्वस्थ जीवन ” के लक्ष्य को साकार करने का प्रयास करेगा। ज्ञात रहें कि डॉ.सूर्यकान्त लंग केयर फाउंडेशन व ‘ डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर एंड क्लाइमेट एक्शन’के वायु मित्र अभियान के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है।
वायु मित्र अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.सूर्यकांत ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वायु प्रदूषण प्रतिवर्ष दुनिया में लगभग 70 लाख और भारत में बीस लाख समयपूर्व मौतों का कारण बनता है। भारत के कई शहर विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं,जहां PM 2.5 और PM 10 जैसे सूक्ष्म कणों का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के अनेक शहर भी इस चुनौती का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण केवल पर्यावरणीय समस्या नहीं,बल्कि एक गंभीर स्वास्थ्य आपदा है।
डॉ.सूर्यकांत ने कहा कि वायु प्रदूषण आज विश्व के सामने सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक बन चुका है। उन्होंने कहा कि मानव भोजन के बिना तीन सप्ताह और पानी के बिना तीन दिन तक जीवित रह सकता है,लेकिन स्वच्छ वायु के बिना तीन मिनट से अधिक जीवित नहीं रह सकता। एक व्यक्ति प्रतिदिन लगभग 25 हजार बार श्वास लेता है तथा लगभग 10 हजार लीटर वायु उसके फेफड़ों से होकर गुजरती है,जिससे हमें रोज 500 लीटर ऑक्सीजन मिलती है,जो हमें न सिर्फ जिंदा रखती है बल्कि काम करने के लिए ऊर्जा भी प्रदान करती है। ऐसे में वायु की गुणवत्ता का सीधा प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है। वायु मित्र अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.सूर्यकान्त ने कहा कि स्वच्छ वायु केवल सरकारी योजनाओं से नहीं बल्कि जनभागीदारी से संभव है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को “ वायु मित्र ” बनाकर उसके समाधान का सक्रिय भागीदार बनाना है। 
 
 
 
 
 
 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर