मिशन आरोही: कानपुर-झांसी-बांदा-आगरा-लखनऊ संभाग में ताबड़तोड़ कार्रवाई
अनधिकृत, बिना नम्बर प्लेट व ओवरलोडिंग संचालन को लेकर 5 से आठ तक अभियान
- बकाया कर व निजी वाहनों के व्यावसायिक प्रयोग को लेकर परिवहन विभाग ने कसी कमर
लखनऊ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने उत्तर प्रदेश के कुछ चिन्हित संभागों में पांच से आठ अगस्त तक चार दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान मिशन आरोही चलाने की रणनीति बनायी और इसके तहत प्रदेश में अनधिकृत संचालन, बिना नम्बर प्लेट के संचालन, ओवरलोडिंग , बकाया कर और निजी वाहनों के व्यावसायिक प्रयोग के प्रति सख्त कार्रवाई करने की सख्त हिदायत प्रवर्तन अधिकारियों को दी।
अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन केडी सिंह गौर को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया गया जो प्रदेश के विभिन्न संभागों में स्वयं उपस्थित रह कर प्रवर्तन टीमों का नेतृत्व करेंगे और इस अभियान को प्रभावी बनाने की रणनीति तय करेंगे।
अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन ने तरूणमित्र टीम को जानकारी दी कि मिशन आरोही, मुख्यत: प्रवर्तन कार्यवाही के माध्यम से राजस्व, बकाया वसूली, ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई व अनधिकृत यात्री वाहनों के संचालन को रोकने के मद्देनजर तैयार की गयी है। मिशन के पहले दिन ही कानपुर, झांसी, बांदा, आगरा, और लखनऊ संभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई।
पहले दो दिनों में ही,चिन्हित संभागों में विभिन्न अभियोग में कुल 2035 वाहनों के चालान किए गए और 468 वाहन निरुद्ध किए और इसके तहत लगभग 193.28 लाख की राजस्व/ कर, और जुर्माना प्राप्ति का अनुमान है।
अनफिट स्कूली वाहनों पर गिरेगा मिशन सेफ फ्यूचर का वज्रपात
परिवहन मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध 11 अगस्त से 25 अगस्त तक पंद्रह दिवसीय मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 भी चलाया जाएगा।
इस अभियान के तहत, अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की जायेगी और साथ ही जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस के साथ समन्वय करते हुए, विद्यालय प्रबंधन को भी बच्चों की सुरक्षा के लिए उत्तरदायी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
