विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प की दिशा में आज की युवा पीढ़ी भारत और मध्य प्रदेश को नंबर-वन पर ले जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान 2026 के मौके पर आयोजित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स कार्यक्रम में कहा कि हम सभी को इसी दिशा में काम करना होगा।

प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए हमारी सरकार जन विश्वास अभियान चला रही है। सरकार के अधिकारी-कर्मचारी शिविर लगाकर हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे।

जबलपुरः मुख्यमंत्री ने हाईटेक तिलवारा थाना भवन सहित तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण ये खबर भी पढ़े : जबलपुरः मुख्यमंत्री ने हाईटेक तिलवारा थाना भवन सहित तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में लगातार भर्ती की जा रही है। अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जा रहा है। सभी विभागों में लगातार भर्तियां की जा रही हैं। सरकार युवाओं को सशक्त करने के लिए इंफ्लूएंसर्स को सम्मानित भी कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पांर्ढुना, नरसिंहपुर और बैतूल के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से संवाद किया।

उन्होंने सोशल मीडिया की बदलती भूमिका और जनसंचार में उसकी महत्ता पर विचार व्यक्त किए। इससे पहले कंटेंट क्रिएटर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंफ्लूएंसर्स के साथ सीधा भी संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स के सवालों का बखूबी जबाव भी दिया।

सशक्त और प्रभावी माध्यम है सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया अपनी बात को तेजी से जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम बन चुका है।

सकारात्मक, तथ्यपरक और समाज हित से जुड़े संदेशों के व्यापक प्रसार में कंटेंट क्रिएटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। सोशल मीडिया के माध्यम से शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रयासों को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स अपनी रचनात्मकता और प्रभाव का उपयोग समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने तथा जनहित के संदेशों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने के लिए करें।

डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के इस दौर में विश्वसनीय और सकारात्मक जानकारी का प्रसार समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए निवेश व उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

साथ ही प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इससे भी प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लूएंसर्स को देंगे अवॉर्ड
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए 'डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड' दिये जाएंगे। सकारात्मक सोच, सामाजिक जागरूकता और नवाचार को बढ़ावा देने वाले यूट्यूबर्स और रील मेकर्स को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। इससे प्रेरित होकर कई युवाओं ने सकारात्मक सोच के साथ नवाचार भी किया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर