वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ प्रो.राजीव रंजन उपाध्याय का निधन, शोक की लहर

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कैंसर विशेषज्ञ एवं साहित्यकार प्रो.राजीव रंजन उपाध्याय का गुरुवार को 86 वर्ष की आयु में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा, साहित्य और बौद्धिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को जमथरा घाट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों,अधिवक्ताओं, साहित्यकारों तथा शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
4 मार्च 1942 को जन्मे प्रो. राजीव रंजन उपाध्याय ने कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। वे ईरान, नॉर्वे और नीदरलैंड जैसे देशों में कैंसर विज्ञान कथा लेखन के प्रोफेसर रहे तथा चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कैंसर विज्ञान पर उन्होंने विभिन्न भाषाओं में अनेक पुस्तकों का लेखन किया, जिन्हें चिकित्सा जगत में व्यापक सराहना मिली। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रो. उपाध्याय अखिल भारतीय विज्ञान कथा लेखन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। साहित्य के क्षेत्र में भी उनकी गहरी रुचि थी। वे हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार बद्री नारायण उपाध्याय ‘प्रेमधन’ के पौत्र थे। उनके निधन को चिकित्सा और साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। श्रद्धांजलि देने वालों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती