हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने ट्रंप के ईरान युद्ध अधिकारों पर रोक का प्रस्ताव किया पारित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन 'प्रतिनिधि सभा' ( हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) ने बुधवार को 215-208 वोटों से एक समवर्ती प्रस्ताव पारित करके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ युद्ध करने के अधिकारों पर रोक लगा दी।

महत्वपूर्ण यह है कि डेमोक्रेट्स के इस प्रस्ताव का चार रिपब्लिकन ओहियो के प्रतिनिधि वॉरेन डेविडसन, पेंसिल्वेनिया के ब्रायन फिट्ज़पैट्रिक, मिशिगन के टॉम बैरेट और केंटकी के थॉमस मैसी ने समर्थन किया।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रस्ताव में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान या उसकी सेना या सरकार के किसी भी हिस्से के खिलाफ शत्रुतापूर्ण कार्रवाई में अमेरिकी सशस्त्र बलों का इस्तेमाल तब तक बंद कर देना चाहिए, जब तक कि युद्ध की घोषणा या बल प्रयोग का अधिकार देने वाला कानून पारित न हो जाए।

नेपाली सेना के मुख्यालय में अवकाशप्राप्त जनरलों के साथ अन्तरक्रिया कार्यक्रम आयोजित ये खबर भी पढ़े : नेपाली सेना के मुख्यालय में अवकाशप्राप्त जनरलों के साथ अन्तरक्रिया कार्यक्रम आयोजित

प्रतिनिधि सभा से पारित यह प्रस्ताव अब सीनेट में जाएगा। सीनेट भले ही इसका समर्थन कर दे, लेकिन एक समवर्ती प्रस्ताव में कानून जितना वजन नहीं होता और इसे राष्ट्रपति के सामने पेश नहीं किया जाता, न ही इस पर राष्ट्रपति के वीटो का अधिकार लागू होता है।

मतदान के बाद हाउस की विदेश मामलों की समिति के वरिष्ठ डेमोक्रेट ग्रेगरी मीक्स ने पत्रकारों से कहा, "कांग्रेस ने आज संविधान का पालन किया है। डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन दोनों ने कहा कि अब बहुत हो चुका। अब इस युद्ध को खत्म करने का समय आ गया है। अब राष्ट्रपति को अमेरिकी लोगों को यह बताने का समय आ गया है कि हम इस युद्ध में क्यों शामिल हुए।"

युद्ध शुरू होने के बाद से यह चौथी बार है जब हाउस में डेमोक्रेट्स के नेतृत्व वाले ईरान युद्ध अधिकार प्रस्ताव पर मतदान हुआ। वोटिंग से पहले स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा, "मुझे लगता है कि इस समय प्रशासन और कमांडर-इन-चीफ से बातचीत करने का अधिकार छीन लेना एक बहुत ही खतरनाक कदम होगा।"

नेपाल की यूएमएल पार्टी पदाधिकारियों ने मांगा अध्यक्ष के पी शर्मा ओली का इस्तीफा ये खबर भी पढ़े : नेपाल की यूएमएल पार्टी पदाधिकारियों ने मांगा अध्यक्ष के पी शर्मा ओली का इस्तीफा

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि यह प्रस्ताव छह रिपब्लिकन सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण पारित हुआ है। इस अधिकारी ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप कमांडर-इन-चीफ के तौर पर अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करना जारी रखेंगे, और साथ ही कांग्रेस के प्रति पूरी तरह पारदर्शी भी रहेंगे।"

फरीदपुर में खसरा संक्रमण से 18 मौतें, अस्पतालों में बच्चों के इलाज की बढ़ी संख्या  ये खबर भी पढ़े : फरीदपुर में खसरा संक्रमण से 18 मौतें, अस्पतालों में बच्चों के इलाज की बढ़ी संख्या

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कुसल मेंडिस और निसांका की दमदार पारियों से श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराया

किंगस्टन। श्रीलंका ने वेस्टइंडीज दौरे के पहले एकदिवसीय मुकाबले में बुधवार देर रात दमदार प्रदर्शन करते हुए 41 रन से...
खेल 
कुसल मेंडिस और निसांका की दमदार पारियों से श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराया

बेलदा को नया महकमा बनाने की तैयारी तेज, राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बेलदा को नया महकमा बनाने और नारायणगढ़ ब्लॉक को दो हिस्सों...
पश्चिम बंगाल 
बेलदा को नया महकमा बनाने की तैयारी तेज, राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

दिलीप घोष का अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला, कानून से बच नहीं पाएंगे, जेल जाना तय

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...
पश्चिम बंगाल 
दिलीप घोष का अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला, कानून से बच नहीं पाएंगे, जेल जाना तय

बम विस्फोट मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक के आवास पर छापेमारी

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में हुए बम विस्फोट मामले में पूर्व तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला के आवास...
पश्चिम बंगाल 
 बम विस्फोट मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक के आवास पर छापेमारी

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के गंभीर आरोप में पूर्व विधायक गिरफ्तार

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक तिलक कुमार चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार किया...
पश्चिम बंगाल 
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के गंभीर आरोप में पूर्व विधायक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

जाखलौन क्षेत्र के नया गांव में मिला सड़ा गला शव

ललितपुर। जनपद के जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नया गांव में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी...
उत्तर प्रदेश 
जाखलौन क्षेत्र के नया गांव में मिला सड़ा गला शव

आपके शहर में आज कैसा मौसम रहने वाला है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज (गुरुवार को) मौसम का मिजाज मिला-जुला रह सकता है। यूपी के कई जिलों में आंशिक...
उत्तर प्रदेश 
आपके शहर में आज कैसा मौसम रहने वाला है

प्रयागराज आयुष अस्पतालों में अंदर ही मिलें दवाएं, बढ़ाई जाएं ओपीडी : दयाशंकर मिश्र

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बुधवार को सर्किट...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज आयुष अस्पतालों में अंदर ही मिलें दवाएं, बढ़ाई जाएं ओपीडी : दयाशंकर मिश्र

विश्व बैंक के सहयोग से यूपीसीएएमपी प्राधिकरण और 15 क्षेत्रीय ज्ञान केंद्र के बीच एमओयू

लखनऊ । विश्व बैंक के सहयोग से क्रियान्वित उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनिज्मन्ट प्रोजेक्ट (यूपीसीएएमपी) अथॉरिटी और 15 क्षेत्रीय ज्ञान...
उत्तर प्रदेश 
विश्व बैंक के सहयोग से यूपीसीएएमपी प्राधिकरण और 15 क्षेत्रीय ज्ञान केंद्र के बीच एमओयू