बेलदा को नया महकमा बनाने की तैयारी तेज, राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बेलदा को नया महकमा बनाने और नारायणगढ़ ब्लॉक को दो हिस्सों में विभाजित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही है। इस संबंध में बुधवार को जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की।

जिलाधिकारी बिजिन कृष्णा ने बेलदा बीडीओ कार्यालय के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान खड़गपुर के महकमा शासक ज्योति घोष, नारायणगढ़ के विधायक रमाप्रसाद गिरि तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद बीडीओ कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बुधवार शाम बैठक के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि बेलदा को नया महकमा बनाने और नारायणगढ़ ब्लॉक के पुनर्गठन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जा रहा है। राज्य सरकार की मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रस्ताव के अनुसार, नारायणगढ़, दांतन-एक, दांतन-दो, केशियाड़ी और मोहनपुर ब्लॉकों को मिलाकर नया बेलदा महकमा बनाया जाएगा, जिसका मुख्यालय बेलदा में होगा।

इसके अलावा, केलेघाई नदी को आधार मानकर नारायणगढ़ ब्लॉक को दो भागों में विभाजित करने का प्रस्ताव है। नदी के एक ओर के क्षेत्र को नारायणगढ़ ब्लॉक के रूप में रखा जाएगा, जबकि दूसरी ओर के क्षेत्र का नाम स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी हेमचंद्र कानूंगो के सम्मान में "हेमचंद्र" रखने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बुधवार रात विधायक रमा प्रसाद गिरी ने बताया कि पहले की सरकारों ने इस मांग पर केवल आश्वासन दिया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि क्रांतिकारी हेमचंद्र कानूंगो की स्मृति को सम्मान देने के लिए नए ब्लॉक का नाम उनके नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया गया है।

खानाकुल में अवैध निर्माण हटाने के लिए बुलडोजर अभियान, नालों पर बने ढांचे ध्वस्त ये खबर भी पढ़े : खानाकुल में अवैध निर्माण हटाने के लिए बुलडोजर अभियान, नालों पर बने ढांचे ध्वस्त

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चंदौली: रखरखाव के अभाव में आरओ प्लांट जर्जर, ग्रामीणों ने की पुनः संचालन की मांग

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में विकास खंड सलेमपुर की ग्राम पंचायत ईटहुआ चंदौली में ग्रामीणों को शुद्ध...
उत्तर प्रदेश 
चंदौली: रखरखाव के अभाव में आरओ प्लांट जर्जर, ग्रामीणों ने की पुनः संचालन की मांग

पश्चिम एशिया तनाव से ग्लोबल मार्केट दबाव में, अमेरिकी-एशियाई बाजारों में गिरावट

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव से ग्लोबल मार्केट दबाव में, अमेरिकी-एशियाई बाजारों में गिरावट

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी होती हुई नजर आ रही...
कारोबार 
शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली तेजी

नोएडा: लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में एसी यूनिट में लगी आग , समय रहते टला बड़ा हादसा

नोएडा। उत्तर प्रदेश के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी के टावर सात के 1404...
दिल्ली 
नोएडा: लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में एसी यूनिट में लगी आग , समय रहते टला बड़ा हादसा

छत्तीसगढ़: पंचायत व नगरीय निकाय उपचुनाव की मतगणना 13 केंद्रों पर जारी....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम व उप-चुनाव के नतीजे आज, 4 जून 2026 को घोषित...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: पंचायत व नगरीय निकाय उपचुनाव की मतगणना 13 केंद्रों पर जारी....

उत्तर प्रदेश

चंदौली: रखरखाव के अभाव में आरओ प्लांट जर्जर, ग्रामीणों ने की पुनः संचालन की मांग

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में विकास खंड सलेमपुर की ग्राम पंचायत ईटहुआ चंदौली में ग्रामीणों को शुद्ध...
उत्तर प्रदेश 
चंदौली: रखरखाव के अभाव में आरओ प्लांट जर्जर, ग्रामीणों ने की पुनः संचालन की मांग

जाखलौन क्षेत्र के नया गांव में मिला सड़ा गला शव

ललितपुर। जनपद के जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नया गांव में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी...
उत्तर प्रदेश 
जाखलौन क्षेत्र के नया गांव में मिला सड़ा गला शव

आपके शहर में आज कैसा मौसम रहने वाला है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज (गुरुवार को) मौसम का मिजाज मिला-जुला रह सकता है। यूपी के कई जिलों में आंशिक...
उत्तर प्रदेश 
आपके शहर में आज कैसा मौसम रहने वाला है

प्रयागराज आयुष अस्पतालों में अंदर ही मिलें दवाएं, बढ़ाई जाएं ओपीडी : दयाशंकर मिश्र

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बुधवार को सर्किट...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज आयुष अस्पतालों में अंदर ही मिलें दवाएं, बढ़ाई जाएं ओपीडी : दयाशंकर मिश्र