नेपाल की यूएमएल पार्टी पदाधिकारियों ने मांगा अध्यक्ष के पी शर्मा ओली का इस्तीफा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

काठमांडू । नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी) (नेकपा-एमाले) में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व को अब खुल कर नकारा जा रहा है और पार्टी के बड़े पदाधिकारियों ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग की है।

शनिवार को पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक के दौरान कई बड़े अधिकारियों ने अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से इस्तीफे की मांग की। बताया गया है कि नेकपा-एमाले पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में चार बड़े पदाधिकारियों ने ओली को पद छोड़ने की सलाह दी है।

यह पहली बार है जब ओली से पार्टी पदाधिकारी और उनके करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की खुलकर मांग उठाई। नेपाल में जेन जी विद्रोह के बाद और चुनाव परिणाम आने के बाद से छिटपुट तरीके से उनके इस्तीफे की मांग की जाती रही है।

बताया गया है कि गत 5 मार्च के चुनाव के बाद ओली निवास में शुक्रवार से शुरू हुई पदाधिकारियों की बैठक के दूसरे दिन शनिवार को उपाध्यक्ष राम बहादुर थापा, विष्णु पौडेल, महासचिव शंकर पोखरेल और पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा उठाते हुए ओली से इस्तीफे की मांग की। पार्टी के 11वें महाधिवेशन में ओली का मजबूती से समर्थन करने वाले इन नेताओं ने कहा कि अब एमाले को नए नेतृत्व की दिशा की आवश्यकता है। बैठक के दौरान पौडेल ने नेतृत्व पदों के लिए आयु सीमा और दो कार्यकाल की व्यवस्था हटाने के पार्टी निर्णय पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा नेतृत्व शैली के तहत पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती।

पौडेल ने कहा, “पार्टी इस तरह नहीं चल सकती। नेतृत्व सहित हम सभी को खुद को सुधारना होगा, अन्यथा पार्टी पतन की ओर बढ़ेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि 21 फरवरी के चुनाव और 8 तथा 9 सितंबर 2025 के प्रदर्शनों के बाद नेपाल की राजनीतिक परिस्थितियां काफी बदल चुकी हैं और एमाले पुरानी कार्यशैली के साथ आगे नहीं बढ़ सकती।

इसी तरह गुरुङ ने कहा कि एमाले किसी की निजी कंपनी नहीं है और ओली अनिश्चितकाल तक अध्यक्ष पद पर नहीं बने रह सकते। गुरुङ की इस टिप्पणी से ओली स्पष्ट रूप से नाराज हो गए, जिसके बाद बैठक में दोनों नेताओं के बीच तनावपूर्ण बहस हुई।

पार्टी के सचिव महेश बस्नेत ने कहा, “जो नेता लंबे समय तक ओली के साथ खड़े रहे, जब वही दूरी बनाने लगे तो ओली निराश और गुस्से में दिखाई दिए। गुरुङ द्वारा एमाले को निजी कंपनी नहीं बताए जाने के बाद चर्चा कुछ समय के लिए गर्मा गई।”

ओली ने यह चेतावनी भी दी कि कठिन समय में पार्टी का समर्थन न करने वाले नेताओं को भविष्य में जिम्मेदारियों के बंटवारे के दौरान परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

पार्टी सचिवालय की बैठक में सहभागी अधिकांश पदाधिकारियों का कहना है कि 11वें महाधिवेशन में जिन नेताओं को शीर्ष पदों तक पहुंचाने में ओली की महत्वपूर्ण भूमिका रही, उन्हीं नेताओं से आलोचना सुनकर वह निराश दिखाई दिए।

-

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 14 राजस्व मंडलों के 115 गांवों के 23876 नागरिक प्रभावित हैं। बाढ़...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

हावड़ा में कांस्टेबल एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हावड़ा। हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के साकरेल थाना अन्तर्गत नाजिरगंज पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल शुभमय मंडल को एक लाख रुपये...
पश्चिम बंगाल 
हावड़ा में कांस्टेबल एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 मौतें, अग्निसुरक्षा पर सवाल

कोलकाता। न्यू मार्केट के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में मंगलवार रात हुए भयावह अग्निकांड के बाद होटल की...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 मौतें, अग्निसुरक्षा पर सवाल

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसून सक्रिय बना रहेगा। अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

बदायूं। मंगलवार देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 175 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

,तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद; आरोपी पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज
उत्तर प्रदेश 
इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार